ePaper

सीसीएल अधिकारियों व कामगारों को मतदान के लिए जागरूक करने का निर्देश

Updated at : 24 Apr 2024 12:00 PM (IST)
विज्ञापन
सीसीएल अधिकारियों व कामगारों को मतदान के लिए जागरूक करने का निर्देश

सीसीएल अधिकारियों व कामगारों को मतदान के लिए जागरूक करने का निर्देश

विज्ञापन

फुसरो. बेरमो प्रखंड कार्यालय में मंगलवार को सीओ सह प्रभारी बीडीओ संजीत कुमार सिंह ने सीसीएल ढोरी, बीएंडके व कथारा के अधिकारियों के साथ बैठक की. कहा कि लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत सीसीएल अधिकारियों व कामगारों का मतदान हो, इसके लिए जागरूकता अभियान चलाएं. एक-एक वोट कीमती है. सीसीएल अधिकारियों व कामगारों को जागरूक करने के लिए रात्रि चौपाल, फुटबॉल, वॉलीबाॅल, क्रिकेट व टेनिस खेल और महिलाओं के लिए म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता आयोजित करने का निर्णय लिया गया. सीओ ने सीसीएल अधिकारियों को सीसीएल क्षेत्र के बूथों पर बिजली, पानी, सेंड, रैंप, शौचालय आदि सुविधाएं दुरुस्त करने का निर्देश दिया. इस पर बीएंडके एरिया के सीएसआर अधिकारी संजीत कुमार ने कहा कि कुछ बूथों को व्यवस्थित किया गया है. अन्य बूथों के लिए टेंडर प्रक्रिया में है. मौके पर मिथिलेश कुमार पांडेय, सूर्यप्रताप सिंह, सुनील कुमार, उत्तम कुमार, उमेश महतो, सोनूकांत वर्मा, प्रकाश कुमार आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola