Bokaro News : पलिहारी गुरुडीह की मुखिया से हुई पूछताछ

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : पलिहारी गुरुडीह की मुखिया से हुई पूछताछ

Bokaro News : पलिहारी गुरुडीह पंचायत की मुखिया सपना कुमारी की गुमशुदगी मामले में पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की.

विज्ञापन

तेनुघाट, बेरमो एसडीपीओ वशिष्ठ नारायण सिंह ने अपने कार्यालय कक्ष में मंगलवार को प्रेस वार्ता कर बताया कि पलिहारी गुरुडीह पंचायत की मुखिया सपना कुमारी की गुमशुदगी मामले का पटाक्षेप कर दिया गया है. गोमिया थाना में उनकी गुमशुदगी का मामला चार अक्टूबर को उनके परिजनों द्वारा दर्ज कराया गया था. मामले में एसपी के निर्देश पर गोमिया थाना प्रभारी रवि कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गयी.

रांची में मिली थी मुखिया

पुलिस के अनुसंधान के क्रम में रांची के रातू थाना अंतर्गत दलादली में मुखिया मिलीं. पूछताछ में मुखिया ने बताया गया कि वह अपनी एक महिला मित्र के पास काम से आयी थी. परिजनों को बिना बताये ही आ गयी थी. किसी पर किसी प्रकार का कोई आरोप नहीं है. फिलहाल मुखिया अपनी ससुराल में है. मालूम हो कि वह दो अक्तूबर से अपनी ससुराल से अचानक लापता हो गयी थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola