राजनीतिक पार्टी के प्रतिनिधियों को आइटी एप की दी गयी जानकारी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 26 Apr 2024 12:33 AM
अभ्यर्थियों को नामांकन से पूर्व बैंक खाता खोलने व व्यय से संबंधित आयोग के निर्देश से कराया अवगत
बोकारो. समाहरणालय सभागार में विभिन्न राजनीतिक पार्टी के प्रतिनिधियों के साथ गुरुवार को व्यय लेखा कोषांग की बैठक हुई. अध्यक्षता वरीय पदाधिकारी सह अपर नगर आयुक्त चास सौरव कुमार भुवानिया ने की. जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी धनंजय कुमार ने प्रेजेंटेशन से चुनाव आयोग द्वारा जारी विभिन्न आइटी एप्लीकेशन एएसएमएस, एनकोर, वोटर हेल्पलाइन, सी विजिल, वोटर सर्विस पोर्टर, स्वीप आदि एप की जानकारी दी. श्री कुमार ने कहा : भारत निर्वाचन आयोग ने एप को तैयार किया है, जो चुनाव अवधि के दौरान उम्मीदवार व राजनीतिक दल द्वारा प्रचार से संबंधित विभिन्न गतिविधि मसलन, रैलियां आयोजित करने, सार्वजनिक बैठक आयोजित करने आदि के लिए अनुमति प्राप्त करने का माध्यम है. एप से मिलने वाली सुविधा व लाभ की जानकारी दी गयी. इसके अलावा कई अन्य महत्वपूर्ण आइटी एप्लीकेशन इलेक्शन सिजर मैनेजमेंट सिस्टम, नेशनल ग्रिवांस सिस्टम, नो योर कैंडिडेट एप, वोटर सर्विस पोर्टल, वोटर हेल्प लाइन एप आदि की जानकारी व संचालन के बारे में जानकारी दी गयी. व्यय कोषांग के सहयोगी पदाधिकारी ने नामांकन प्रपत्र क्रय करने से पूर्व बैंक खाता उम्मीदवार को खोलने को कहा. साथ ही, व्यय पंजी के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गयी. अधिकारी ने बताया कि 10 हजार से ज्यादा राशि का नकद भुगतान नहीं किया जा सकता है. इससे ऊपर के खर्चों का भुगतान चेक के माध्यम से ही करना है. सभी खर्चों की विवरणी लेखा- मिलान के दिन पंजी के माध्यम से समर्पित करनी है. कोषांग द्वारा वीडियो भिविंग टीम का गठन कर दिया गया है, सभी उम्मीदवारों का सैडो ऑब्जर्वेशन रजिस्टर तैयार होगा. मौके पर व्यय लेखा कोषांग के नोडल पदाधिकारी नवनीत निश्चल, सहयोगी पदाधिकारी विकास कुमार, मीडिया कोषांग के नोडल पदाधिकारी साकेत कुमार पांडेय, प्रभारी पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह समेत विभिन्न राजनीतिक दल के प्रतिनिधि व अन्य मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










