Bokaro News : सन हेलो दिखने के बाद हुई झमाझम बारिश

Bokaro News : 12 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली हवा
Bokaro News : संवाददाता, बोकारो. बोकारो में शुक्रवार को आसमान में एक प्रकाशीय घटनाक्रम देखने को मिला. दोपहर लगभग 11:30 बजे सूर्य के चारों तरफ चमकदार गोल घेरा दिखा. विज्ञान की भाषा में इसे सन हेलो कहा जाता है. यह एक खगोलीय घटना है, जो आसमान में बहुत ऊंचाई पर मौजूद सिरस नामक पतले बादलों में मौजूद लाखों सूक्ष्म बर्फीले क्रिस्टल के कारण होती है. जानकारों की माने तो जब सूरज की रोशनी इन बर्फ के क्रिस्टल से गुजरती है, तो वे प्रकाश को मोड़ देता है. इससे यह गोल रिंग बनती है. दोपहर में आसमान में सन हेलो देखने को मिला. दोपहर ढलते ही मौसम ने अंगड़ाई ली. तीन बजे तेज हवा का दौर शुरू हुआ. 12 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चली. शुरुआती दौर में हल्की बारिश हुई. लेकिन, फिर बादलों का रंग बहुत गहरा हुआ. झमाझम बारिश का दौर शुरू हुई. जमकर बिजली गर्जना हुई. अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम दर्ज 27 डिग्री दर्ज किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










