हजारीबाग ने लोहरदगा को 10 विकेट से किया पराजित

Updated at : 03 May 2024 11:41 PM (IST)
विज्ञापन
हजारीबाग ने लोहरदगा को 10 विकेट से किया पराजित

जेएससीए अंतर जिला महिला अंडर 15 - टी - 20 क्रिकेट टूर्नामेंट

विज्ञापन

बोकारो. बोकारो जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में शुक्रवार को जेएससीए अंतर जिला महिला अंडर 15 – टी – 20 क्रिकेट टूर्नामेंट में दो मैच खेले गए. बीएसएल क्रिकेट स्टेडियम सेक्टर चार में खेले गए पहले मैच में हजारीबाग की टीम ने लोहरदगा की टीम को 10 विकेट से पराजित किया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लोहरदगा ने 20 ओवर में एक विकेट होकर 79 रनों का स्कोर बनाया. टीम की ओर से सानवी सिन्हा ने नाबाद 24 एवं मित वर्मा ने नाबाद 19 रन बनायी. गेंदबाजी में हजारीबाग की ओर से एकमात्र सफलता नंदनी कुमारी को मिली. जवाबी पारी खेलते हुए हजारीबाग की टीम ने जीत के लिए जरूरी 80 रन 7.2 ओवर में बिना कोई विकेट खोए बना लिए. टीम की ओर से आस्तिक गुप्ता ने नाबाद 27 व कुमारी वर्षा ने नाबाद 21 रन बनाया. मैच में उत्कृष्ट बल्लेबाजी के लिए हजारीबाग की आस्तिक गुप्ता को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मैच टीआरडीओ निशिकांत मोहंती ने दिए.

जमशेदपुर को मिली लगातार तीसरी जीत

वहीं दूसरे मैच में जमशेदपुर की टीम ने बोकारो की टीम को 87 रनों से पराजित किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए जमशेदपुर की टीम ने इस ओवर में तीन विकेट खोकर 159 रनों का स्कोर बनाया. टीम की ओर से प्राची प्रधान ने नाबाद 85, अन्यया वर्मा ने 24 एवं सुहाना कुमारी ने 16 रन बनाए. गेंदबाजी में बोकारो की ओर से नेहा कुमारी, नित्या कमारी एवं सेजल सिंह को एक-एक सफलता मिली. जवाबी पारी खेलने उतरी बोकारो की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 72 रन हीं बना पायी. टीम की ओर से सर्वाधिक नाबाद 24 रन वैष्णवी सिंह ने बनाई. गेंदबाजी में जमशेदपुर की ओर से इशिका दीपक ने 10 रन देकर दो विकेट लिए. जबकि दिव्या राय, प्राची पधान एवं मेहक को एक-एक सफलता मिली. मैच में शानदार नाबाद अर्धशतकीय पारी के लिए जमशेदपुर की प्राची प्रधान को प्लेयर ऑफ़ द मैच का अवार्ड मैच टीआरडीओ मिलन दत्ता ने दिए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola