Bokaro News : छह माह से नहीं मिला मानदेय, हड़ताल पर उतरे

Published by : JANAK SINGH CHOUDHARY Updated At : 08 Dec 2025 11:05 PM

विज्ञापन

Bokaro News : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के आउटसोर्सिंग कर्मियों को छह माह से मानदेय नहीं मिला है.

विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के आउटसोर्सिंग कर्मियों ने बकाया मानदेय सहित अन्य मांगों को लेकर सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की. कहा कि हमलोग आउटसोर्स कंपनी राइडर सिक्युरिटी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड रांची के अधीन कार्यरत हैं.

नहीं हो रही इपीएफ व इएसआइ की कटौती

कर्मियों ने कहा कि कंपनी द्वारा छह माह से मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है. सात साल से इपीएफ व इएसआइ की कटौती नहीं की गयी है. मौके पर मो इम्तियाज आलम, हीरालाल रवानी, महेश महतो, नीतीश कुमार, सुरेश कुमार, रीना कुमारी, पुनीता कुमारी, सुजीत कुमार, दिलीप राम, उमा खलखो, प्रेमसागर प्रसाद, खुशबू कुमारी, राखी कुमारी, लक्ष्मी देवी, विक्की कुमार, युगेश प्रसाद आदि थे. इधर, केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ जितेंद्र कुमार ने बताया कि आउटसोर्सिंग कर्मियों की मांगों की सूचना जिला स्वास्थ्य विभाग को दे दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
JANAK SINGH CHOUDHARY

लेखक के बारे में

By JANAK SINGH CHOUDHARY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola