Bokaro News : हैप्पी स्ट्रीट का चौथा सेशन दिसंबर से, फिर खुशनुमा होगा बोकारो का माहौल
Published by : MANOJ KUMAR Updated At : 24 Nov 2025 1:18 AM
Bokaro News : बीएसएल ने 2022 में की थी हैप्पी स्ट्रीट की शुरुआत
Bokaro News : बोकारो. स्टील सिटी बोकारो को एक्टिव व स्वस्थ करने के लिए हैप्पी स्ट्रीट की फिर से शुरुआत होने जा रही है. इसमें लोगों को खेलकूद, एक्टिव रहने व स्वस्थ रहने के लिए प्रोत्साहित किया जायेगा. दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद जैसे मेट्रो सिटी की तर्ज पर इस्पात नगरी बोकारो में हैप्पी स्ट्रीट का चौथा सेशन दिसंबर से शुरू होगा. स्केटिंग, योगा, डांसिंग, पेंटिंग, संगीत, विभिन्न प्रकार के खेल, फिटनेस एक्टिविटी से हैप्पी स्ट्रीट का माहौल एक बार फिर खुशनुमा बनेगा. शहरवासियों को इसका बेसब्री से इंतजार है.
देश का पहला ग्लोबल एक्टिव पार्टनर सिटी का दर्जा प्राप्त हुआ है बोकारो को :
बीएसएल के अभियान ‘एक्टिव बोकारो-हेल्दी बोकारो’ के तहत हैप्पी स्ट्रीट की शुरुआत 27 नवंबर 2022 को हुई थी. हैप्पी स्ट्रीट के चौथे सेशन की तैयारी में प्रबंधन जुट गया है. दिसंबर माह के अंतिम सप्ताह से लेकर जनवरी माह के पहले सप्ताह के बीच हर रविवार को हैप्पी स्ट्रीट का आयोजन किया जायेगा. बोकारो को देश का पहला ग्लोबल एक्टिव पार्टनर सिटी का दर्जा प्राप्त हुआ है. इसी पृष्ठभूमि में बीएसएल की ओर से स्वास्थ्य व फिटनेस के लिए जनभागीदारी से हैप्पी स्ट्रीट सहित कई कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं.जॉगिंग, वाकिंग, व्यायाम, साइकिलिंग या स्वास्थ्य व फिटनेस से जुड़ी होंगी एक्टिविटी :
हैप्पी स्ट्रीट का मकसद स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रेरित करना है. गांधी चौक सेक्टर चार से बोकारो मॉल तक एक तरफ की सड़क पर हर रविवार को सुबह सात से 10 तक हैप्पी स्ट्रीट होगा. इस दौरान सड़क पर वाहनों का आवागमन बंद रहेगा. यहां बोकारोवासी जोगिंग, वाकिंग, व्यायाम, साइकिलिंग या स्वास्थ्य व फिटनेस से जुड़े कोई भी एक्टिविटी कर सकेंगे. इसमें बीएसएल अधिकारी-कर्मी, विभिन्न स्कूलों के स्टूडेंट, रोटरी व लायंस क्लब, महिला समिति, अन्य संगठन, बच्चे, नौजवान व वृद्ध शामिल होंगे.कार्निवल के स्वरूप में नजर आयेगा हैप्पी स्ट्रीट :
हैप्पी स्ट्रीट के आयोजन के लिए एक कमेटी बनायी गयी है, जो इसकी रूप-रेखा तैयार करने से लेकर इसको आयोजित करने का काम कर रही है. यहां खेलकूद व कला का अद्भुत संगम दिखेगा. लोग यहां आकर आनंद की अनुभूति करें, ऐसी योजना पर बीएसएल प्रबंधन काम करते हुए कार्यक्रम को खास तरीके से तैयार कर रहा है. बोकारो में यह कार्यक्रम कार्निवल के स्वरूप में नजर आयेगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










