विधायक ने की सहायता एप की अवधि बढ़ाने की मांग

Updated at : 22 Apr 2020 4:10 AM (IST)
विज्ञापन
विधायक ने की सहायता एप की अवधि बढ़ाने की मांग

बेरमो : गोमिया विधायक डॉ लंबोदर महतो ने लॉकडाउन में फंसे प्रवासी मजदूरों के बनाये गये मुख्यमंत्री विशेष सहायता एप की समय अवधि बढ़ाने और तकनीकी गड़बड़ियां को दूर करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि कई प्रवासी मजदूरों ने फोन कर बताया है कि एप में जानकारी अपलोड करने पर भुगतान में विलंब […]

विज्ञापन

बेरमो : गोमिया विधायक डॉ लंबोदर महतो ने लॉकडाउन में फंसे प्रवासी मजदूरों के बनाये गये मुख्यमंत्री विशेष सहायता एप की समय अवधि बढ़ाने और तकनीकी गड़बड़ियां को दूर करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि कई प्रवासी मजदूरों ने फोन कर बताया है कि एप में जानकारी अपलोड करने पर भुगतान में विलंब हो रहा है. बार-बार प्रयास करने के बाद भी जानकारी अपलोड नहीं हो पा रहा है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ओर से बताया जा रहा है कि एक लाख 60 हजार प्रवासी मजदूरों ने एप में जानकारी अपलोड किया है जबकि नौ लाख लोग बाहर के राज्यों में फंसे हैं. सहायता एप की अवधि 22 अप्रैल तक है. ऐसे में एप की अविध बढ़ाना अत्यंत आवश्यक है. डॉ महतो ने राज्य सरकार को कोटा में फंसे छात्रों को लाने के लिए पहल करने की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola