ePaper

सामान्य प्रेक्षक ने की फोर्स डेप्लॉयमेंट एवं कम्युनिकेशन प्लान पर चर्चा

Updated at : 20 May 2024 11:51 PM (IST)
विज्ञापन
सामान्य प्रेक्षक ने की फोर्स डेप्लॉयमेंट एवं कम्युनिकेशन प्लान पर चर्चा

सामान्य प्रेक्षक-पुलिस प्रेक्षक ने जिला नियंत्रण कक्ष का किया निरीक्षण, पोस्टल बैलेट वज्रगृह का जायजा लिया

विज्ञापन

बोकारो. समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में गिरिडीह संसदीय क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक अरूण महेश बाबू की अध्यक्षता में लोस आम निर्वाचन को लेकर तैयारियों व मतदान केंद्रों, ईवीएम-वीवीपैट, मतदान कर्मियों की सुरक्षा को लेकर फोर्स डेप्लॉयमेंट व कम्युनिकेशन प्लान पर चर्चा की. सामान्य प्रेक्षक व पुलिस प्रेक्षक ने क्रमवार 25 मई को गिरिडीह व धनबाद संसदीय क्षेत्र में मतदान को भयमुक्त व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर फोर्स डेप्लॉयमेंट व कम्युनिकेशन प्लान को लेकर विस्तार से चर्चा की. कई दिशा-निर्देश दिया.

सुरक्षाबलों की प्रतिनियुक्ति का निर्देश :

मतदान दिवस व सुरक्षा को लेकर सभी व्यवस्था दुरुस्त करने, बलों की तैनाती व संचार योजना के अनुसार सुरक्षाबलों को प्रतिनियुक्त करने का निर्देश दिया. जिलास्तरीय नियंत्रण कक्ष का जायजा लिया. सीसीटीवी – मॉनिटर का अवलोकन किया. विभिन्न एसएसटी चेकपोस्ट पर वाहनों की आवाजाही व टीम ने जांच की. इस दौरान उन्होंने जिला कोषागार का भी निरीक्षण किया. जिला कोषागार पदाधिकारी से वज्रगृह से संबंधित जरूरी जानकारी प्राप्त की. सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया. सीसीटीवी-टीवी मॉनिटर को देखा.

इनकी थी उपस्थिति :

मौके पर गिरिडीह संसदीय क्षेत्र के पुलिस प्रेक्षक मोहित चावला, जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी विजया जाधव, एसपी पूज्य प्रकाश, सीआरपीएफ कमांडेंट राजीव कुमार मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola