Bokaro News : अखिल विश्व गायत्री परिवार ने नशा मुक्त जन जागरण रैली निकाली

Edited by MANOJ KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Bokaro News : रैली रटारी हीरक रोड दुगदा से निकल कर दुगदा गायत्री यज्ञशाला पहुंचीं

विज्ञापन

Bokaro News : अखिल विश्व गायत्री परिवार चंद्रपुरा प्रखंड की ओर से विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर नशा मुक्त भारत अभियान के तहत नशा मुक्त जन जागरण रैली निकाली गयी. रैली रटारी हीरक रोड दुगदा से निकल कर बांधडीह मोड़, बांधडीह,अमराटांड़ गांव, दुगदा जी टाइप कालोनी, दुगदा मार्केट होते हुए दुगदा गायत्री यज्ञशाला पहुंचीं. रैली में शामिल सभी लोग नशा मुक्ति के विभिन्न प्रकार के स्लोगन लिखी तख्ती हाथ में लिये चल रहे थे. प्रखंड समन्वयक दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा कि गायत्री परिवार केवल आध्यात्मिक संस्था मात्र नहीं है, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी का भी निर्वहन करती है. कार्यक्रम में युवा प्रखंड समन्वयक दीपक कुमार शर्मा, गृहे गृहे गायत्री यज्ञ के समन्वयक मीनाक्षी शर्मा, छोटेलाल शर्मा, राजीव रंजन, पोखन महतो, सिंधु कुमारी एवं लीलावती देवी, डॉ धीरज वर्णवाल, करम महतो, प्रमोद कुमार साव, सुख सागर,रीना गुप्ता,परणीता देवी,अहिल्या सिंह, लक्ष्मी देवी, भारत झा, निशितोष सिंह, धर्मदेव यादव,चंद्र भूषण प्रसाद, प्रिंस यादव, चम्पा देवी, दयावंती शर्मा, राम लता देवी, आकृति कुमारी, संजोती देवी, गौरी देवी, लक्ष्मी देवी, कविता देवी, गीता देवी, सरिता देवी, बसंती देवी, रीता देवी,सुखसागर महतो, रतन सिंह, सुशांत शर्मा आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANOJ KUMAR

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola