Bokaro News : सड़क दुर्घटनाओं में चार लोग घायल, दो गंभीर

Bokaro News : बेरमो काेयलांचल में मंगलवार को सड़क दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हो गये. इनमें से दो की हालत गंभीर है.
फुसरो नगर. चंद्रपुरा थाना क्षेत्र में नर्रा पंचायत अंतर्गत टीनाघर के समीप मंगलवार की शाम को एक नये पिकअप वैन ने बाइक को टक्कर मार दी. बाइक चालक तारमी बस्ती निवासी पंकज कुमार गिरि का 19 वर्षीय पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया. 108 एंबुलेंस से उसे सदर अस्पताल बोकारो ले जाया गया. यहां से परिजन बोकारो जेनरल अस्पताल ले गये. स्थानीय मुखिया निरंजन महतो व ग्रामीणों ने बताया कि पिकअप वैन पोरदग से फर्नीचर का सामान लेकर टी मोड़ जा रहा था. पिकअप वैन का चालक नशे में था. पुलिस पिकअप वैन और चालक को थाना ले गयी.
बोकारो थर्मल में बाइक पर चढ़ गयी कार
बोकारो थर्मल. बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र अंतर्गत सीसीएल गोविंदपुर बी टाइप कॉलोनी के समीप मंगलवार की शाम लगभग सात बजे बाइक और कार में आमने-सामने की टक्कर हो गयी. सीसीएल गोविंदपुर के ओवरमैन जयदेव मंडल अपनी नयी कार लेकर बी टाइप कॉलोनी जा रहे थे. गोविंदपुर के ही कांटा बाबू चंदन साव अपनी बेटी रिया गुप्ता को लेकर बाइक (जेएच 09 वाई 3408) से ट्यूशन जा रहे थे. टक्कर के बाद कार बाइक पर चढ़ गयी. दुर्घटना में चंदन साव और उनकी पुत्री घायल हो गये. सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस घटनास्थल पहुंची.
फुसरो. बेरमो थाना क्षेत्र में फुसरो-कथारा मुख्य मार्ग पर रामबिलास प्लस टू उच्च विद्यालय बेरमो के पास मंगलवार को सड़क दुर्घटना में ढोरी स्टाफ क्वार्टर निवासी कृष्ण कुमार चौहान घायल हो गये. वह बाइक (जेएच 09 बीएच 0404) से फुसरो से चार नंबर जा रहे थे. अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गये. स्थानीय लोगों ने उन्हें केंद्रीय अस्पताल ढोरी पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बोकारो रेफर कर दिया गया. मामले की जानकारी पुलिस को दी गयी है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




