Bokaro News : फुसरो में अध्यक्ष के चार और पार्षद के 68 आवेदकों ने भरा पर्चा

Published by : JANAK SINGH CHOUDHARY Updated At : 03 Feb 2026 10:50 PM

विज्ञापन

Bokaro News : फुसरो नगर परिषद चुनाव में नामांकन के छठे दिन अध्यक्ष पद के लिए चार आवेदकों ने नामांकन पत्र दाखिल किया.

विज्ञापन

फुसरो नगर परिषद चुनाव में नामांकन के छठे दिन मंगलवार को अध्यक्ष पद के लिए चार आवेदकों ने नामांकन पत्र दाखिल किया. निर्मला देवी, प्रतिभा देवी व अनु कुमारी ने एक-एक सेट व ममता देवी ने दो सेट में अपना नामांकन प्रपत्र निर्वाची पदाधिकारी सह बेरमो एसडीएम मुकेश मछुआ के समक्ष जमा किया. पार्षद पद के 68 आवेदकों ने भी अपना-अपना नामांकन प्रपत्र निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष दाखिल किया. वार्ड एक से नुरी कुमारी, रेणु देवी, मंजू देवी, वार्ड दो से राजेश कुमार, मनोज कुमार, एसबी शर्मा, सत्येंद्र यादव, रिंकू कुमार निषाद, सुनिता, राजीव कुमार सिंह, वार्ड तीन से जीबु विश्वकर्मा, संजय कुमार गंझु, सागर कुमार पातर, राजेश मुंडा, वार्ड चार से अमरीता कच्छप, वार्ड पांच से विजय तिवारी, दिलीप कुमार, वार्ड छह से राम चरण तुरी, हर्ष कुमार, हेमचंद कुमार, सोनू कुमारी, वार्ड सात से मदन कुमार, अनिल कुमार मौर्या, वार्ड आठ से बिनोद कुमार नोनिया, आजाद नोनिया, वार्ड नौ से चाईना कर्मकार, वार्ड 10 से विना देवी, राजेश कुमार, जितेंद्र कुमार राय, अजय कुमार जायसवाल, मदन प्रसाद, वार्ड 11 से ज्योति देवी, वार्ड 12 से पिंकी देवी, मीना देवी, कंचन कुमारी, नेना कुमारी, वार्ड 13 से बबीता कुमारी, वार्ड 14 से सूरज कुमार चौहान, अर्चना सिंह, वार्ड 15 से धर्मेंद्र कुमार सिंह, कृष्ण कुमार, चंद्रशेखर कुमार सिंह, वार्ड 16 से सोनी देवी, गुड़िया कुमारी, रश्मि सिंह, वार्ड 17 से अंजु कुमारी, देवकी कुमारी, वार्ड 18 से सूरज देवी, पूजा कुमारी, पूनम कुमारी, चम्पा देवी, प्रीतीबाला कुमारी, वार्ड 19 से भुनेश्वर रविदास, माया देवी, वार्ड 20 से गायत्री कुमारी, वार्ड 21 से सुभद्रा कुमारी, पूजा कुमारी, वार्ड 22 से संजय कुमार गुप्ता, अरविंद कुमार, वार्ड 23 से अनिता कुमारी, रमेश कुमार, नीरज कुमार बरनवाल, मनोज कुमार सिंह, केदार सिंह, राकेश कुमार, वार्ड 24 से पिंकी कुमारी, बिना देवी, वार्ड 25 से मो इश्तीयाक आलम, उषा कुमारी, दीपक कुमार शर्मा, वार्ड 26 से रिया कुमारी, रेखा देवी, वार्ड 27 से माधुरी देवी, बबिता देवी और वार्ड 28 से रेणु देवी, शैलेंद्र कुमार ने नामांकन पत्र जमा किया. नामांकन को लेकर आवेदकों के समक्ष अब एक दिन का समय बचा हुआ है. बुधवार नामांकन का आखिरी दिन है.

अध्यक्ष के दो व पार्षद पद के पांच प्रपत्र बिके

मंगलवार को अध्यक्ष पद के लिए दो और पार्षद पद के लिए पांच नामांकन प्रपत्र बिके. अध्यक्ष पद के लिए शकुंतला देवी व फुलेश्वरी कुमारी और पार्षद पद के लिए वार्ड नंबर सात से अशोक कुमार चौहान, वार्ड दस से दीपक बाउरी, वार्ड 19 से अशोक कुमार, वार्ड 20 से सीमा देवी, वार्ड 21 से सावना परवीन प्रपत्र खरीदे. अभी तक अध्यक्ष पद के लिए कुल 12 और पार्षद पद के लिए 151 नामांकन प्रपत्रों की खरीदारी की गयी है.

मुख्य सड़क पर लग रहा है जाम

मंगलवार को नामांकन कार्यक्रम में समर्थकों की भीड़ सबसे अधिक रही. केंद्र के बाहर गहमागहमी का माहौल रहा. मुख्य सड़क में जाम की स्थिति बनी रही. यातायात व्यवस्था डेढ़ से दो घंटे तक अव्यवस्थित रही. काफी संख्या में वाहन फंसे रहे. बेरमो थाना की पुलिस ने सख्ती के साथ सड़क जाम हटाया. इसके बाद वाहनों की आवाजाही शुरू हो सकी. लोगों का कहना है कि नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए आवेदक गाजे-बाजे व जुलूस के साथ वाहनों का काफिला लेकर पहुंच रहे हैं. इसके कारण फुसरो ओवरब्रिज से बेरमो थाना तक सड़क पर जाम लग जा रहा है. सड़क के किनारे वाहनों व भीड़ के कारण आवागमन में लोगों को असुविधा हो रही है. सड़क जाम को नियंत्रित करने के लिए फुसरो बाजार से लेकर निर्मल महतो चौक आदि व्यस्त इलाकों में पुलिस जवानों की तैनाती नहीं है. केवल बेरमो थाना के समीप प्रखंड कार्यालय के मुख्य गेट पर ही पुलिस बल की तैनाती है. चार फरवरी को नामांकन के अंतिम दिन प्रत्याशियों व समर्थकों की भीड़ ओर बढ़ने की आशंका है.

विज्ञापन
JANAK SINGH CHOUDHARY

लेखक के बारे में

By JANAK SINGH CHOUDHARY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola