Bokaro News : सड़क दुर्घटनाओं में चार लोगों की मौत, तीन घायल

Published at :27 Jan 2025 11:55 PM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News : सड़क दुर्घटनाओं में चार लोगों की मौत, तीन घायल

Bokaro News : रविवार को तीन सड़क दुर्घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गयी और तीन लोग घायल हो गये.

विज्ञापन

महुआटांड़/ललपनिया. रविवार को तीन सड़क दुर्घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गयी और तीन लोग घायल हो गये. लुगू पहाड़ी घाटी मार्ग में हरदियामो मोड़ के पास सुबह सड़क दुर्घटना में एक टीटीपीएस कर्मी सहित दो लोगों की मौत हो गयी. बिरसा (तुलबुल) के भेलवाटांड़ निवासी शीतल गोप का पुत्र सुरेश कुमार यादव (32 वर्ष) उर्फ मुकेश अपने भतीजे अभिजीत यादव के साथ मोटरसाइकिल से ललपनिया की ओर आ रहा थे. कोदवाटांड़ निवासी टीटीपीएस कर्मी आनंद करमाली (45 वर्ष) अपनी मोटरसाइकिल से हरदियामो की ओर से घर लौट रहे थे. दुर्घटना में आनंद की मौत सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण मौके पर ही हो गयी. घायल सुरेश को सीएचसी गोमिया से बीजीएच रेफर किया गया. वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. अभिजीत को भी चोट लगी है, लेकिन वह खतरे से बाहर है.

इधर, आनंद करमाली का शव टीटीपीएस अस्पताल लाया गया. प्रबंधन की ओर से डीजीएम अशोक प्रसाद आदि कई अधिकारी और मुखिया बबलू हेंब्रम, तेनुघाट विद्युत मजदूर यूनियन के महामंत्री बबूली सोरेन, सचिव बुधन सोरेन आदि पहुंचे. घटना पर शोक जताया. सुरेश की मौत से बिरसा भेलवाटांड़ में भी मातम पसर गया. मृतक के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं. सूबे के मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने घटना पर शोक जताया है.

गझंडी के पास बाइक और एसयूवी में टक्कर

गोमिया-विष्णुगढ़ रोड में गझंडी के पास रविवार को सड़क दुर्घटना में जारंगडीह गांव निवासी मो आलम के पुत्र मो शहाबुद्दीन (17 वर्ष) की मौत हो गयी. जबकि निखिल सिंह (13 वर्ष) और रोहन कुमार (15 वर्ष) घायल हो गये. घायलों का प्राथमिक उपचार विष्णुगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किये जाने के बाद सदर अस्पताल हजारीबाग रेफर कर दिया गया है. तीनों युवक एक मोटरसाइकिल में सवार होकर कोनार डैम से जारंगडीह लौट रहे थे. गझंडी के पास विपरीत दिशा से आ रही एसयूवी से मोटरसाइकिल की टक्कर हो गयी. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक व एसयूवी को अपने कब्जे में ले लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया.

इधर, गोमिया थाना क्षेत्र में गोमिया-कथारा मुख्य पथ पर स्वांग मैगजीन मोड़ के समीप मोटरसाइकिल के धक्के से हजारी पंचायत के गरीवाडीह निवासी अघनु यादव (52 वर्ष) की मौत हो गयी. दुर्घटना के बाद उन्हें स्थानीय अस्पताल ले जाया गया. यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी. पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजन को सौंप दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola