बोलेरो-बाइक की टक्कर में एक महिला सहित चार जख्मी

एनएच 23 पेटरवार-रामगढ़ पथ पर थाना क्षेत्र के चंद्रपुरा-बुंडू जंगल के निकट शनिवार को हुई घटना
पेटरवार. एनएच 23 पेटरवार-रामगढ़ पथ पर थाना क्षेत्र के चंद्रपुरा-बुंडू जंगल के निकट शनिवार अपराह्न करीब तीन बजे एक बोलेरो और एक बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गयी. इसमें एक महिला सहित चार लोग जख्मी हो गये. इस घटना में बाइक सवार टांड़ बालीडीह निवासी अर्जुन मुर्मू (26) की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है. अन्य घायलों में बाइक सवार पोरदाग ग्राम निवासी लालकृष्ण बासके (25), बोलेरो पर सवार संडे बाजार बेरमो निवासी गणेश मोदी (38) एवं इसकी पत्नी सुभद्रा देवी(28) को भी चोटें लगी हैं. घटना की सूचना पाकर पाकर पहुंची 108 एंबुलेंस से सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी पेटरवार में भर्ती कराया गया. यहां प्राथमिक इलाज के बाद प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कुंदन राज ने बाइक सवार अर्जुन मुर्मू और लालकृष्ण बासके को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बोकारो रेफर कर दिया. बुढ़नगोड़ा से पेटरवार की ओर आ रहे दोनों बाइक सवार युवकों का बायां पैर टूट गया है. अर्जुन मुर्मू के सर में भी गंभीर चोटें लगी हैं, जबकि संडे बाजार बेरमो से खरसावां जा रहे बोलेरो पर सवार पति, पत्नी को मामूली चोट आई है. बोलेरो में इनके तीन बच्चे सवार थे, जिन्हें कोई चोट नहीं लगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










