Bokaro News : पूर्व सांसद टेकलाल महतो की जयंती मनी

Published at :16 Feb 2025 12:59 AM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News : पूर्व सांसद टेकलाल महतो की जयंती मनी

Bokaro News : गिरिडीह के पूर्व सांसद व झारखंड आंदोलनकारी स्व टेकलाल महतो की 80वीं जयंती शनिवार को मनायी गयी. पूर्व मंत्री व पूर्व विधायक जय प्रकाश पटेल ने विष्णुगढ़ स्थित इंटर कॉलेज प्रांगण में स्थापित स्व महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया.

विज्ञापन

बेरमो. गिरिडीह के पूर्व सांसद व झारखंड आंदोलनकारी स्व टेकलाल महतो की 80वीं जयंती शनिवार को मनायी गयी. पूर्व मंत्री व पूर्व विधायक जय प्रकाश पटेल ने विष्णुगढ़ स्थित इंटर कॉलेज प्रांगण में स्थापित स्व महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. अन्य लोगों ने भी श्रद्धा सुमन अर्पित किये. विष्णुगढ़ थाना के निकट दुर्गा मंदिर से समक्ष आयोजित सभा को संबोधित करते हुए श्री पटेल ने कहा कि हम चुनाव हारे है, जमीन नहीं. क्षेत्र की जनता के सुख-दुख में खड़ा रहेंगे. कहा कि केंद्र सरकार से बकाया पैसा लेने के लिए भाजपा सांसदों का घेराव करना होगा. मौके पर जेपी पटेल की पत्नी ललिता देवी, जेएमएम के पूर्व जिलाध्यक्ष शंभू लाल यादव, टेकोचंद महतो, विशेश्वर स्वर्णकार, महादेव मंडल, मंगलदेव महतो, कपिलदेव चौधरी, महेंद्र राम, गुलाब राम, महादेव महतो, पूर्व प्रमुख उमा देवी, हीरामन महतो, पूर्व जिप सदस्य रवि सिंह, सुरेंद्र यादव, जगदीश प्रसाद यादव, जलेश्वर महतो, सोमर महतो आदि उपस्थित थे. सभा की अध्यक्षता कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अब्बास अंसारी व संचालन झारखंड आंदोलनकारी गुरु प्रसाद ने किया.

फुसरो में भी हुआ कार्यक्रम

फुसरो. झामुमो फुसरो नगर समिति की ओर से गिरिडीह के पूर्व सांसद टेकलाल महतो की 80वीं जयंती शनिवार को करगली गेट स्थित निर्मल महतो स्मारक भवन में मनायी गयी. लोगों ने उनकी तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित किये. वक्ताओं ने उनके द्वारा किये गये कार्यों का उल्लेख करते हुए उनके पदचिह्नों पर चलने की अपील की. कहा कि स्व महतो ने सांसद रहते हुए पूरे गिरिडीह संसदीय क्षेत्र में विकास किया था. आज भी यहां की जनता उसे भूली नहीं है. आज झारखंड को ऐसे ही नेता की जरूरत है. मौके पर झामुमो जिला संयोजक मंडली सदस्य जयनारायण महतो, पान बाबू केवट, इकबाल अहमद, पर्यवेक्षक दीपक महतो, नगर प्रमुख भोलू खान, रंजीत महतो, महताब खान, टीकू महतो, दीपक गुप्ता, आनंद सोनी, जितेंद्र नायक, नवाज खान आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola