कल्पना सोरेन को पूर्व विधायकों ने दी बधाई

कल्पना सोरेन को पूर्व विधायकों ने दी बधाई
महुआटांड़/गोमिया. गोमिया के पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद अपनी पत्नी पूर्व विधायक बबीता देवी के साथ सोमवार को रांची में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन से मिले. गांडेय विधानसभा उप चुनाव में मिली जीत पर बधाई दी. कहा कि आपकी जीत राज्य की दिशा बदलेगी. पार्टी और संगठन में नया उत्साह और उमंग का संचार हुआ है. पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जल्द जेल से बाहर निकलेंगे, यह हम सभी का विश्वास है. प्रपंच करने वालों को झारखंड की जनता पहचान चुकी है. मौके पर सहयोगी असरफ अली, पुत्र विनय कपूर, राज कपूर भी थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










