छाई बह कर खेत में घुसी, धान का बिचड़ा बरबाद

Updated:
विज्ञापन

खेत में घुसी छाई | Prabhat Khabar Network

जरीडीह में एक्सप्रेस-वे निर्माण कार्य की राख बहकर खेत में घुसने से किसान की धान की फसल बर्बाद हो गई. किसान ने मुआवजे की मांग की है.

विज्ञापन

जैनामोड़ : जरीडीह प्रखंड अंतर्गत अराजू पंचायत के सिमला बहियार में किसान गोवर्धन सिंह के खेत में सड़क की छाई बह कर जमा हो गयी. इससे धान का बिचड़ा बर्बाद हो गया. प्रभावित किसान ने सीओ को आवेदन देकर मुआवजा की मांग की है. आवेदन में कहा कि कोलकाता-वाराणसी एक्सप्रेस-वे निर्माण कार्य कर रहे एचजी प्रोजेक्ट द्वारा छाई बिछाई गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

यह छाई बह कर एक एकड़ खेत में जमा हो गयी है. धान का बिचड़ा बर्बाद हुआ ही है, अब इस खेत में धान की रोपाई भी नहीं हो सकेगी. इधर, जेकेएलएम के प्रखंड अध्यक्ष रथु लहेरी ने कहा कि एचडी प्रोजेक्ट की लापरवाही से किसान काे नुकसान हुआ है. किसान के साथ न्याय नहीं हुआ तो आंदोलन करेंगे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola