Bokaro News : हीट वेव से बचाव लेकर जारी निर्देशों का करें अनुपालन : एसी

Updated at : 15 May 2025 1:14 AM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News : हीट वेव से बचाव लेकर जारी निर्देशों का करें अनुपालन : एसी

Bokaro News : एसी ने समाहरणालय सभागार में की समीक्षा

विज्ञापन

Bokaro News : समाहरणालय के सभा कक्ष में बुधवार को गर्मी के मौसम को लेकर हीट वेव से बचाव व तैयारी की प्रगति पर समीक्षा बैठक हुई. अध्यक्षता अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी व जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी शक्ति कुमार ने की. अपर समाहर्ता मो मुमताज ने कहा : सभी विभाग को अपने कार्यालय, कार्य स्थल, क्षेत्र में पेयजल की समुचित व्यवस्था करें. नगर निगम व निकायों के अधिकारी शहर के विभिन्न हिस्सों, महत्वपूर्ण चौक-चौराहों आदि में पेयजल की व्यवस्था करें. अस्थायी तौर पर प्याऊ की व्यवस्था रखे. खराब चापाकलों व जलमीनार की युद्ध स्तर पर विभिन्न विभागों के मद से मरम्मत करायें. बैठक में निजी कंपनियों के प्रतिनिधियों को कमांड क्षेत्र में प्याऊ, पेयजल आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया, ताकि आमजन व राहगीरों को पेयजल की किसी भी तरह की कोई समस्या नहीं हो. सीएसआर दायित्व के तहत कार्य करने को कहा.

एसी मो मुमताज ने क्रमवार नगर विकास व आवास विभाग, स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग समेत कई विभागों द्वारा अब तक की गयी कार्रवाई के साथ आगे की तैयारी की जानकारी ली. मौके पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार, जिला अग्निशमन पदाधिकारी भगवान ओझा, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह, चास बीडीओ प्रदीप कुमार, चास सीओ दीवाकर दूबे सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी, विभिन्न औद्योगिक इकाईयों के प्रतिनिधि आदि मौजूद थे.

लू से सुरक्षा को लेकर बताये उपाय :

अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी ने लू के प्रभाव को कम करने के लिए सुरक्षा के उपाय बताये. कहा : कड़ी धूप में बाहर नहीं निकलें. अधिक से अधिक पानी पीयें. सफर में पीने का पानी हमेशा रखें. गमछे या टोपी से अपने सिर को ढकें. हमेशा जूते या चप्पल पहनें. अधिक तापमान में कठिन काम ना करें. खाली पेट न रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANOJ KUMAR

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

MANOJ KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola