ePaper

संगीत नाट्य अकादमी अवार्ड से सम्मानित हुए बांसुरी वादक पंडित चेतन जोशी, बोकारो से है खास नाता

Updated at : 23 Feb 2023 9:04 PM (IST)
विज्ञापन
संगीत नाट्य अकादमी अवार्ड से सम्मानित हुए बांसुरी वादक पंडित चेतन जोशी, बोकारो से है खास नाता

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बोकारो के बांसुरी वादक पंडित चेतन जोशी को संगीत नाट्य अकादमी अवार्ड 2019 के पुरस्कार सम्मानित किये. पंडित जोशी बोकारो में 25 साल तक अपनी सेवा दी है. वर्तमान में ग्रेटर नोएडा में रहकर भारतीय शास्त्रीय संगीत तथा बांसुरी के प्रचार-प्रसार में लगे हैं.

विज्ञापन

बोकारो, सुनील तिवारी : इस्पात नगरी बोकारो में 25 साल सेवा दे चुके प्रसिद्ध बांसुरी वादक पंडित चेतन जोशी को गुरुवार 23 फरवरी, 2023 को नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संगीत नाट्य अकादमी अवार्ड 2019 प्रदान किया. संगीत जगत में उनके योगदान को देखते हुए उन्हें अवार्ड मिला है. पंडित जोशी भारतीय शास्त्रीय संगीत के जाने-माने बांसुरी वादकों में गिने जाते हैं. बोकारो उनकी कर्मभूमि रही है. इसलिए उनकी उपलब्धि पर स्टील सिटी बोकारो गौरवान्वित है.

बतौर संगीत शिक्षक करियर की शुरुआत की

बांसुरी वादक के रूप में पंडित चेतन जोशी की करियर की शुरुआत 1987 में सेक्टर पांच के श्री गुरु गोविंद सिंह विद्यालय में बतौर संगीत शिक्षक हुई. 1988 में वहां से दिल्ली पब्लिक स्कूल सेक्टर-चार में संगीत शिक्षण कार्य के लिए आये. डीपीएस बोकारो में जनवरी 2012 तक वह विभिन्न पदों पर कार्यरत रहे. उसके बाद 2012 से ही ग्रेटर नोएडा में रहकर पंडित जोशी भारतीय शास्त्रीय संगीत तथा बांसुरी प्रचार-प्रसार में लगे हैं.

बांसुरी बजाने की अद्वितीय शैली को विकसित किया

पंडित जोशी ने चास के रामरुद्र उच्च विद्यालय में 10वीं कक्षा तक पढ़ाई की. इंटरमीडिएट चास कॉलेज से किया. कुछ समय प्रयागराज में पढ़ने के बाद सिटी कॉलेज बोकारो से ग्रेजुएट हुए. पंडित जोशी ने बांसुरी बजाने की अद्वितीय शैली को विकसित किया और यही उनकी पहचान बनी. उनके द्वारा विकसित की गयी एक ही बांसुरी में साढ़े तीन सप्तक बजाने की पद्धति का उल्लेख तो अब तक कई शोध पत्रों में प्रकाशित हुआ है.

Also Read: Indian Railways News: दो मार्च से साहिबगंज से होकर चलेगी होली स्पेशल ट्रेन, 26 फरवरी से बुकिंग शुरू

अब तक मिल चुका है दर्जनों सम्मान और पुरस्कार

पंडित जोशी को झारखंड सरकार की ओर से राज्य का सर्वोच्च कला सम्मान राजकीय सांस्कृतिक सम्मान-2006 भी मिल चुका है. उन्हें सुरमनी बिस्मिल्लाह सम्मान, सरस्वती सम्मान, महाराज स्वाति थिरुनाल अवार्ड, स्वर समाज सेवा अवार्ड, कला रत्न सम्मान, संगीत गौरव अवार्ड, संगीत भारती अवार्ड, तेजस्वी सम्मान मिला है. पंडित जोशी को अवार्ड मिलने पर बोकारो के कला प्रेमियों ने बधाई दी है.

झारखंड के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया

पंडित चेतन जोशी को राष्ट्रपति के हाथों गुरुवार को शास्त्रीय संगीत (बांसुरी वादन) के लिए संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से नवाजे जाने पर बोकारो में हर्ष का माहौल है. संस्कार भारती बोकारो जिला के अध्यक्ष अमरजी सिन्हा, मंत्री स्वरूप शेखर पांडेय, संगीत प्रमुख संजीव मजूमदार, साहित्य व मीडिया प्रमुख अरुण पाठक सहित डॉ राकेश रंजन, निमेष राठौर, रंजना राय, अर्चना चौधरी, अरुप रक्षित, प्रसेनजीत शर्मा, करिश्मा प्रसाद आदि ने पं जोशी को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए झारखंड के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola