सड़क किनारे युवक का शव मिला, लू से मौत की आशंका

सड़क किनारे युवक का शव मिला, लू से मौत की आशंका
बोकारो थर्मल. बिरसा मुंडा सब्जी मार्केट के समीप सड़क किनारे मंगलवार को एक युवक का शव मिला. लू लगने से मौत होने की आशंका है. सूचना पाकर थाना के निरीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह, अनि वीरेंद्र हांसदा, सअनि पंकज भारद्वाज जवानों के साथ पहुंचे. मृतक की पहचान नहीं हो पायी. लोगों का कहना है कि वह दैनिक मजदूरी करता था. डीवीसी की एक महिला होम गार्ड ने पुलिस को बताया कि दोपहर 12 बजे गर्मी से वह युवक परेशान था और उसे एक आदमी पकड़ कर छाया में बैठाने ले जा रहा था, परंतु वह वहीं बैठ गया था. पुलिस ने कहा कि शव को अभी डीवीसी हॉस्पिटल के मर्चरी में रखा जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










