ePaper

सेवानिवृत्ति से जुड़ी औपचारिकताओं से अवगत हुए कर्मी

Updated at : 17 Apr 2024 11:36 PM (IST)
विज्ञापन
सेवानिवृत्ति से जुड़ी औपचारिकताओं से अवगत हुए कर्मी

बीएसएल : अप्रैल 2024 में रिटायर होने वाले कर्मियों के लिये एक एक नए सफ़र की शुरुआत कार्यक्रम का आयोजन

विज्ञापन

बोकारो. बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) से अप्रैल 2024 में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के लिए बुधवार को मानव संसाधन विकास केंद्र के मुख्य प्रेक्षागृह में एक नए सफ़र की शुरुआत कार्यक्रम का आयोजन किया गया. उद्देश्य सेवानिवृत्ति से जुड़ी औपचारिकताओं व सेवानिवृत्ति के बाद जीवन में आने वाले संभावित परिवर्तनों के समुचित प्रबंधन की जानकारी देना था. वरीय प्रबंधक (कार्मिक-फाइनल सेटलमेंट) अंकिता देव ने नये मेडिक्लेम योजना की जानकारी के साथ कार्यक्रम के प्रयोजन से सभी को अवगत कराया. डॉ जया लक्ष्मी मेडिकल ऑफिसर (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) व योग विशेषज्ञ डॉ विनय योग ने स्वास्थ्य प्रबंधन के बारे में बताया. उप महा प्रबंधक (वित्त एवं लेखा) समीर कुमार रॉय ने वित्तीय प्रबंधन के विषय में जानकारी दी. एचडीएफसी बैंक से रोहन सिंह व रबिश शर्मा ने धन निवेश पर सुझाव व बैंकिंग सुविधा की जानकारी दी. संगीता कुमारी-एसीटी (कार्मिक-फाइनल सेटलमेंट) ने अंतिम निबटारा गतिविधियों के बारे में बताया. वरीय प्रबंधक (कार्मिक-फाइनल सेटलमेंट) अंकिता देव ने धन्यवाद ज्ञापन दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola