Bokaro News : हाथियों के हमले रोकने पर दिया जोर

Published by : JANAK SINGH CHOUDHARY Updated At : 15 Feb 2026 12:32 AM

विज्ञापन

Bokaro News : टीटीपीएस के श्यामली गेस्ट हाउस में मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने वन विभाग के साथ बैठक की.

विज्ञापन

टीटीपीएस के श्यामली गेस्ट हाउस में शनिवार को मंत्री योगेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में एक अहम बैठक हुई. इसमें डीएफओ नीतीश कुमार, प्रशिक्षु डीएफओ संदीप शिंदे आदि थे. मंत्री ने क्षेत्र में हाथियों के हमले रोकने के लिए ठोस और स्थायी निदान पर जोर दिया. वन विभाग के पदाधिकारियों द्वारा तत्काल उन्मूलन, नया बुनियादी ढांचा और मानव संसाधन, ग्रामीणों को प्रशिक्षण, कच्चे मकान वालों को पक्का मकान उपलब्ध कराने और बेहतर मुआवजा के बिंदु पर बात रखी. मंत्री ने जेएफएमसी के निष्क्रिय रहने पर दुख व्यक्त करते हुए इसे सक्रिय कर योजना बनाने, वनों की अवैध कटाई और आग लगाने वालों पर सख्त कार्रवाई करने, लोगों को जागरूक करने और प्रभावी कार्यान्वयन के लिए प्रखंड स्तर पर जनप्रतिनिधियों साथ बैठक करने, हाथी प्रभावित गांवों में सायरन लगाने, नाइट थर्मल ड्रोन से रात्रि में हाथियों की निगरानी, क्यूआरटी सदस्यों को अति कुशल श्रेणी का दैनिक मानदेय भुगतान करने और बीमा सहित सुरक्षा किट उपलब्ध कराने, उपद्रवी व सरकारी कार्यों में बाधा उत्पन्न करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने, भारतमाला परियोजना में ओरमांझी व जैनामोड़ सड़क में हाथियों के आवागमन के लिए ओवरपास/अंडरपास का निर्माण करने का प्रस्ताव और सुझाव दिया है.

मंत्री ने मांझी हाउस केंद्रों को दिये वाद्य यंत्र

गोमिया प्रखंड मुख्यालय में शनिवार को अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा कल्याण विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में प्रखंड के 44 मांझी हाउस केंद्रों को वाद्य यंत्र दिया गया. इसका वितरण मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने किया. उन्होंने कहा कि वाद्य यंत्रों का वितरण समृद्ध आदिवासी संस्कृति, लोक कला और पारंपरिक मूल्यों को सशक्त व संरक्षित करने की दिशा में सार्थक और दूरगामी पहल है. कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख प्रमिला चौड़े, बीडीओ महादेव कुमार महतो, सीओ आफताब आलम, विधायक प्रतिनिधि लूदु मांझी, विधायक प्रतिनिधि अमित पासवान, रविशन मांझी, बाबूचंद बेसरा, मुखिया शांति देवी, बिनोद कुमार विश्वकर्मा, जुबेदा खातून, रियाज अंसारी, ममता देवी, रामबृक्ष मुर्मू सहित ग्रामीण उपस्थित थे.

विज्ञापन
JANAK SINGH CHOUDHARY

लेखक के बारे में

By JANAK SINGH CHOUDHARY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola