Bokaro News : फाइनल में पहुंचा इलेवन स्टार्स क्लब जूनियर

Bokaro News : प्लेट ग्रुप लीग का पहला सेमीफाइनल मैच मंगलवार को खेला गया.
बोकारो जिला क्रिकेट संघ की ओर से आयोजित प्लेट ग्रुप लीग का पहला सेमीफाइनल मैच मंगलवार को इलेवन स्टार्स क्लब जूनियर और बीएसएल क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया. सेक्टर तीन स्थित ट्रेनीज हॉस्टल ग्राउंड में खेले गये इस मैच में हेमंत कुमार की धारदार गेंदबाजी की मदद से इलेवन स्टार्स क्लब जूनियर की टीम ने बीएसएल क्रिकेट क्लब की टीम को 100 रनों से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया. टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए इलेवन स्टार्स क्लब जूनियर ने निर्धारित 35 ओवर में तीन विकेट खोकर 224 रन बनाये. गिरधारी ठाकुर ने नाबाद 86, नीतिश शर्मा ने नाबाद 67, अभिषेक राय ने 24 व अभिषेक मद्धेशिया ने 19 रन बनाये. गेंदबाजी में बीएसएल क्रिकेट क्लब के रविशंकर कुमार, रमेश कुमार अमनदीप व नितेश तिवारी को एक- एक सफलता मिली. जवाबी पारी खेलने उतरी बीएसएल क्रिकेट क्लब की टीम 19 ओवरों में 124 रनों पर ऑल आउट हो गयी. टीम की ओर से उज्जवल वत्स ने नाबाद 31, गयासुद्दीन अंसारी ने 23, कुंदन कुमार ने 22 व नितेश तिवारी ने 19 रन बनाये. गेंदबाजी में इलेवन स्टार्स क्लब जूनियर के हेमंत कुमार ने 25 रन देकर छह व आलोक कुमार मद्धेशिया ने 28 रन देकर तीन विकेट लिये. मैच में अंपायर की भूमिका राजेश्वर सिंह व वकील अहमद ने निभायी. स्कोरर दीपक कुमार थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










