झारखंड: डीवीसी के नए चेयरमैन बनाए गए सेपुरी सुरेश कुमार, पश्चिम बंगाल कैडर के हैं आईएएस अफसर
Published by : Guru Swarup Mishra Updated At : 11 Dec 2023 9:55 PM
सेपुरी सुरेश कुमार को डीवीसी का नया चेयरमैन नियुक्त किया गया है. ये पश्चिम बंगाल (1988 बैच) कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारी हैं.
बोकारो थर्मल, राकेश वर्मा: डीवीसी (दामोदर वैली कारपोरेशन) के नए चेयरमैन सेपुरी सुरेश कुमार बनाए गए हैं. ये पश्चिम बंगाल कैडर के आईएएस अधिकारी हैं. 1988 बैच के पदाधिकारी हैं. इन्हें नयी जिम्मेदारी दी गयी है. भारत सरकार के अवर सचिव रमेश चंद्र झा के हस्ताक्षर से ये आदेश जारी किया गया है.
सेपुरी सुरेश कुमार को नयी जिम्मेदारी
सेपुरी सुरेश कुमार को डीवीसी का नया चेयरमैन नियुक्त किया गया है. ये पश्चिम बंगाल 1988 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारी हैं. पश्चिम बंगाल सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव और नेताजी सुभाष प्रशासनिक प्रशिक्षण संस्थान कोलकाता के अतिरिक्त महानिदेशक सेपुरी सुरेश कुमार को नयी जिम्मेदारी दी गयी है.
रमेश चंद्र झा के हस्ताक्षर से जारी हुआ आदेश
सेपुरी सुरेश कुमार को कार्यभार संभालने की तारीख से 31 मई 2026 तक यानी उनकी सेवानिवृत्ति की तारीख तक या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो डीवीसी का चेयरमैन नियुक्त किया गया है. ये आदेश भारत सरकार के अवर सचिव रमेश चंद्र झा के हस्ताक्षर से जारी किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Guru Swarup Mishra
मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










