Bokaro News : प्रगतिशील दर्जनों किसानों को किया गया सम्मानित

Published at :01 Feb 2025 12:06 AM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News : प्रगतिशील दर्जनों किसानों को किया गया सम्मानित

Bokaro News : बाजारटांड़ स्थित बिनोद बिहारी महतो ग्रामीण स्टेडियम में शुक्रवार को प्रखंड स्तरीय कृषि मेला सह कृषि प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. मौके पर प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया.

विज्ञापन

नावाडीह. बाजारटांड़ स्थित बिनोद बिहारी महतो ग्रामीण स्टेडियम में शुक्रवार को प्रखंड स्तरीय कृषि मेला सह कृषि प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. मौके पर प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया. बंदा गोभी की खेती में मदन महतो, सूरज महतो व हीरालाल महतो, फूल गोभी की खेती में राजेश महतो, नीलम कुमारी, गीता देवी, बैगन की खेती में रामप्रसाद महतो, भगिया देवी, यशोदा देवी, टमाटर की खेती में मुन्नी देवी, झलवा देवी, सुगिया देवी, गाजर की खेती में नमिता देवी, भुनेश्वर महतो, लक्ष्मी कुमारी, मूली की खेती में हर्ष कुमार, वीरेंद्र महतो, यशोदा देवी, मिर्ची की खेती में कांति कुमारी, धानेश्वर महतो, असुद्दीन अंसारी, लौकी की खेती में आरती देवी, टिकेंद्र महतो, अघनू महतो, कोहड़ा की खेती में जसवा देवी, कौशल्या देवी, सोनिया देवी, ओल की खेती में चिंता देवी, बिनोद बिहारी महतो, मनोज महतो, मटर की खेती में पिंकी देवी, काजल कुमारी, यशोदा देवी, पपीता की खेती में गुजर महतो, पुरनी देवी, सीता देवी, गेंदा फूल की खेती में बन्नू महतो, अमरूद की खेती में लक्ष्मी देवी, आरती कुमारी, कुंवारी देवी क्रमश: पहले तीन स्थानों पर रहे. प्रथम पुरस्कार में गैता, द्वितीय पुरस्कार में बड़ा कुदाल और तृतीय पुरस्कार में छोटा कुदाल व प्रशस्ति पत्र देकर अतिथियों सम्मानित किया गया.

उन्नत तकनीक से खेती करने की अपील

इससे पहले कार्यक्रम का उद्घाटन प्रमुख पूनम देवी, उप प्रमुख हरिलाल महतो, जिला कृषि पदाधिकारी मो शाहिद, बीडीओ प्रशांत कुमार हेंब्रम, सीओ अभिषेक कुमार, उप परियोजना निदेशक मोतीलाल रजक, मुखिया संघ अध्यक्ष विश्वनाथ महतो, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष वृजलाल हांसदा, सांसद प्रतिनिधि मोहन महतो आदि ने किया. प्रमुख ने कहा कि नावाडीह प्रखंड कृषि प्रधान क्षेत्र है. इसके बावजूद युवा खेती से दूर जा रहे हैं. अन्य प्रदेश में आठ से दस घंटा मजदूरी कर रहे युवा अपने खेत में नयी तकनीक से खेती करे तो अच्छी कमाई हो सकती है. झारखंड सरकार किसानों के उत्थान के लिए कई योजनाएं चला रही हैं. इसका लाभ उठा कर किसान सबल बने. महिलाएं मंईयां सम्मान योजना में मिल रही राशि खेती में लगा कर परिवार को सशक्त बनायें, तभी हमारा गांव व प्रखंड खुशहाल हो सकेगा. बीडीओ ने कहा कि क्षेत्र के किसान यदि नयी तकनीक से रबी फसल की खेती करें तो दूसरे लोगों को भीर रोजगार देने में सक्षम हो जायेंगे. प्रगतिशील किसानों को सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाया जायेगा. मौके पर प्रखंड बीस सूत्री उपाध्यक्ष गणेश महतो, मुखिया संघ के प्रखंड सचिव नरेश विश्वकर्मा, मुखिया जयनाथ महतो, किरन देवी, पूर्व मुखिया रामपुकार महतो, भेखलाल महतो, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ कमलेश कुमार, बीटीएम बबलू सिंह, हर्षवती कुमारी, लूटवरन महतो, एटीएम श्यामलाल सरकार, संतोष कुमार, तारकेश्वर महतो, शंकर यादव, पंसस पति महतो, कोलेश्वर महतो, बासुदेव शर्मा, झामुमो प्रखंड सचिव सोनाराम हेंब्रम, कांग्रेस नेता ईमरान अंसारी, कृषक मित्र संतोष महतो, मोहन महतो, अकरम अंसारी, शंकर साव, मनोज कुमार, हेमलाल मुर्मू आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola