Bokaro News : शिविर में दिव्यांगों के बीच उपकरण का वितरण

Updated at : 01 Mar 2025 12:08 AM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News : शिविर में दिव्यांगों के बीच उपकरण का वितरण

Bokaro News : कल्याण मंडप करगली में श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति झारखंड की ओर से आयोजित पांच दिवसीय निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर के दूसरे दिन शुक्रवार को दिव्यांगों के बीच कई उपकरणों का वितरण किया गया.

विज्ञापन

फुसरो. कल्याण मंडप करगली में श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति झारखंड की ओर से पूर्व मंत्री स्व राजेंद्र प्रसाद सिंह के स्मृति में आयोजित पांच दिवसीय निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर के दूसरे दिन शुक्रवार को दिव्यांगों के बीच कई उपकरणों का वितरण किया गया. इससे पहले मुख्य अतिथि सीसीएल बीएंडके जीएम चितरंजन कुमार, विशिष्ट अतिथि बेरमो बीडीओ मुकेश कुमार, बीएंडके के एसओइएंडएम जयशंकर प्रसाद, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष छेदी नोनिया, बृज बिहारी पांडेय व गणेश मल्लाह ने शिविर का उद्घाटन किया. बीएंडके जीएम ने कहा कि हर जरूरतमंद को शिविर में आकर इसका लाभ उठाना चाहिए. मानव सेवा ही माधव सेवा है. समिति के को-ऑर्डिनेटर हरीश दोषी तथा ओमप्रकाश अग्रवाल ने कहा कि अभी दिव्यांगों के बीच व्हीलचेयर, ट्राई साइकिल, वैशाखी, श्रवण यंत्र, कैलीपर्स आदि का वितरण किया जा रहा है. जिन्हें कृत्रिम अंग की जरूरत है, उनका माप लिया जा रहा है. शिविर के अंतिम दिन तीन मार्च को उन सभी को कृत्रिम अंग दिया जायेगा. मौके पर रांची से आये संस्था के रितेश कुमार पटवारी, संजय कुमार, शुभम कुमार, रोहित कुमार, पशुपति रजवार, प्रमोद अग्रवाल, पवन शर्मा, ललन रवानी, दिलीप मत्तिल, राम अवतार कारिवाल, राजेंद्र अग्रवाल, गौरव सिन्हा, जितेंद्र सिंह, आलोक अग्रवाल, नेमीचंद गोयल, मुरारी लाल अग्रवाल, जितेंद्र कुमार, सुशांत राइका, छोटू कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola