Bokaro News : लक्ष्य हासिल करने के लिए उत्पादन बढ़ाने पर चर्चा
Author Janak singh choudhary
Updated:
विज्ञापन

Bokaro News : सीसीएल कथारा कोलियरी प्रबंधन और पीसीसी सदस्यों की बैठक हुई.
विज्ञापन
सीसीएल कथारा कोलियरी के विश्राम गृह में बुधवार को प्रबंधन और पीसीसी सदस्यों की बैठक पीओ की अध्यक्षता में हुई. वार्षिक उत्पादन लक्ष्य हासिल करने के लिए शेष दो माह में उत्पादन व डिस्पैच बढ़ाने पर चर्चा हुई. मार्च माह तक शॉबेल व डंपर ऑपरेटरों को आवश्यकता के अनुसार दूसरी परियोजनाओं में ट्रांसफर करने पर पीसीसी सदस्यों से सुझाव लिये गये. बैठक में प्रबंधन की ओर से अभिराज सिंह, सेफ्टी पदाधिकारी अनीश कुमार दिवाकर, निरंजन कुमार गुप्ता, चिंतामणि सहित पीसीसी सदस्य राजू स्वामी, मथुरा यादव, विजय कुमार सिंह, यदुनाथ गोप, शमशेर आलम, इकबाल अहमद, विजय नोनिया, भीमसेन लुईस, सुरेश यादव आदि उपस्थित थे.
कोयला स्टॉक खाली करने पर जोर
सीसीएल कथारा वाशरी परियोजना कार्यालय स्थित सभागार में बुधवार को पीओ अमरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में अधिकारियों और परियोजना सलाहकार समिति के सदस्यों की बैठक हुई. इसमें मुख्य रूप से रॉ कोल सेक्शन के निकट जमा कोयले के स्टॉक को जल्द खाली करने, वार्षिक लक्ष्य को पूरा करने के लिए अधिक से अधिक कोयले की खपत करने, रेलवे रैक से कोयले का अधिक से अधिक डिस्पैच करने सहित कई बिंदुओं पर चर्चा हुई. मौके पर कार्मिक प्रबंधक गुरु प्रसाद मंडल, विक्रम कुमार, मनीष कुमार सहित समिति के सदस्य मो फिरोज, सर्वजीत कुमार पांडेय, मिन्हाजुल आबेदीन, सुरेश कुमार, मो वारिस, मो अफाक, बैजनाथ दुबे, नूर आलम आदि उपस्थित थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










