Bokaro News : जन शिकायतों को गंभीरता से समाधान करने का निर्देश
Author Janak singh choudhary
Updated:
विज्ञापन

Bokaro News : समाहरणालय में जन शिकायत कोषांग में प्राप्त आवेदनों व शिकायतों के निष्पादन की समीक्षा की गयी.
विज्ञापन
समाहरणालय में जन शिकायत कोषांग के तहत जनवरी से मार्च तक प्राप्त आवेदनों व शिकायतों के निष्पादन की समीक्षा मंगलवार को बैठक में की गयी. अध्यक्षता करते हुए डीडीसी शताब्दी मजूमदार ने कहा कि सभी शिकायतों के निष्पादन में तेजी लाएं. केवल पत्र को संबंधित विभाग या कर्मी को फारवर्ड कर देना निष्पादन नहीं माना जायेगा. समस्याओं का वास्तविक समाधान सुनिश्चित करें. कोषांग की प्रभारी पदाधिकारी सुचिता किरण सहित सभी विभागों के वरीय पदाधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी व गुणवत्तापूर्ण निष्पादन करने का निर्देश दिया. लंबित मामलों की नियमित मॉनिटरिंग करने की बात कही.
बैठक में सीपी-ग्राम पोर्टल के तहत प्राप्त शिकायतों व निष्पादन की भी समीक्षा हुई. डीडीसी ने संबंधित विभाग को निर्देशित किया कि पोर्टल पर विभागीय लॉगिन से शिकायत के निष्पादन से संबंधित दस्तावेज व प्रतिवेदन अनिवार्य रूप से अपलोड करें. सीपी-ग्राम के नोडल पदाधिकारी प्रभाष दत्ता ने कहा कि शिकायतों के त्वरित व प्रभावी निष्पादन में लापरवाही नहीं होनी चाहिए. प्रतिमाह वरीय पदाधिकारी- भारत सरकार द्वारा इसकी समीक्षा की जाती है. इसलिए शिकायतों के समाधान में गंभीरता दिखाएं. बैठक में चास एसडीएम प्रांजल ढांडा, बेरमो एसडीएम मुकेश मछुआ, डीइओ जगरनाथ लोहरा, डीएसइ अतुल कुमार चौबे, मुख्यालय डीएसपी अनिमेश गुप्ता, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह समेत विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, अंचलाधिकारी व अन्य मौजूद थे.समाहरणालय में जनता दरबार का आयोजन
समाहरणालय में मंगलवार को हम आपको सुनते हैं कार्यक्रम (जनता दरबार) का आयोजन हुआ. उपायुक्त अजय नाथ झा ने विभिन्न प्रखंड से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनी और अधिकारियों को आवेदनों पर शीघ्र कार्रवाई का निर्देश दिया. कार्यक्रम के दौरान इडब्ल्यू सर्टिफिकेट जारी करने में आ रही समस्या व लंबित आवेदनों का मामला भी सामने आया. इस पर उपायुक्त ने डीडीसी को अलग से बैठक करने का निर्देश दिया. सरकार के मार्गदर्शन के अनुरूप कार्रवाई करने व सभी सीओ को आवश्यक दिशा-निर्देश देने की बात कही. मौके पर डीडीसी शताब्दी मजूमदार, डीपीआरओ रवि कुमार, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा सुचिता किरण, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह सहित अन्य मौजूद थे. इधर, सभी प्रखंड सह अंचल कार्यालयों में भी जनता दरबार का आयोजन किया गया. इसमें बीडीओ और सीओ ने आवेदनों पर सुनवाई की. कई मामलों का ऑन स्पॉट निष्पादन हुआ.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










