Bokaro News : ढोरी जीएम ने जर्जर क्वार्टरों का लिया जायजा
Published by : JANAK SINGH CHOUDHARY Updated At : 15 Jul 2025 10:56 PM
Bokaro News : ढोरी जीएम रंजय कुमार सिन्हा ने अधिकारियों के साथ मंगलवार को गोरांगो कॉलोनी के जर्जर क्वार्टरों का जायजा लिया.
फुसरो. बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह के निर्देश पर ढोरी जीएम रंजय कुमार सिन्हा ने अधिकारियों के साथ मंगलवार को गोरांगो कॉलोनी के जर्जर क्वार्टरों का जायजा लिया. लोगों ने कहा कि सभी क्वार्टर जर्जर हो चुके हैं. प्लास्टर व छत झड़ कर गिरता रहता है. सीढ़ी भी जर्जर हो चुकी है. प्रबंधन से शिकायत के बावजूद मरम्मत नहीं की गयी. जीएम ने कहा कि जल्द ही क्वार्टरों की मरम्मत करायी जायेगी. मौके पर एसओसी मनोज कुमार, कार्मिक प्रबंधक सुरेश कुमार सिंह, कॉलोनी के मानू बाउरी, सूरज बाउरी, धरू बाउरी, रोहित बाउरी, लालबाबू बाउरी, मानिक दिगार, जितेंद्र रजक आदि थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










