Bokaro News : तिहरे हत्याकांड की जांच की मांग
Author Janak singh choudhary
Updated:
विज्ञापन

Bokaro News : आदिवासी बचाव मोर्चा ने तिहरे हत्याकांड की जांच की मांग की है.
विज्ञापन
आदिवासी बचाव मोर्चा ने शुक्रवार को बैठक कर तीन आदिवासी युवकों की हत्या के मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है. अध्यक्ष अमित सोरेन ने कहा कि गुरुवार को बालीडीह थाना क्षेत्र के लावाटांड़ में रेलवे ट्रैक पर तीन युवकों के शव मिला था. साफ प्रतीत होता है कि तीनों की हत्या कर फेंक दिया गया है. बैठक में अजीत मुर्मू, संजय मुर्मू, महेश सोरेन, दिनेश मुर्मू आदि मौजूद थे.
लंबे समय से फरार वारंटी गिरफ्तार
बालीडीह थाना की पुलिस ने लंबे समय से फरार वारंटी मधु ठाकुर को शुक्रवार को गिरफ्तार कर किया. नौ संगीन मामलों में पुलिस को उसकी तलाश थी. इंस्पेक्टर नवीन कुमार सिंह ने बताया कि चुन्नू वर्णवाल के साथ 11 फरवरी 2025 को मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर आरोप में जेल भेजा गया है. मामले में दो आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था. तीन आरोपियों ने आत्मसमर्पण कर दिया था.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










