बोकारो : शादी से एक दिन पहले युवक की चाकू घोंप कर हत्या

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 16 Dec 2023 1:15 AM

विज्ञापन

मृतक के पिता भोलानाथ गोप ने चास थाना में मामला दर्ज कराया है. कहा है कि राजू महतो मेरे पुत्र को घर से बुलाकर ले गया. वहीं राजू महतो के पुत्र अविनाश महतो, सुजीत महतो व धनेश्वर महतो खड़े थे.

विज्ञापन

बोकारो : चास थाना क्षेत्र के कुम्हरी निवासी आकाश गोप (24) की शुक्रवार को शादी होनेवाली थी. घर के लोग सामान जुटा रहे थे. रिश्तेदार व समाज के लोग घर-गांव में एकत्रित हो रहे थे. शादी मातम में बदल गयी. गुरुवार की रात आकाश की हत्या चाकू घोंप कर दी गयी. हत्या का आरोप पड़ोसी राजू महतो व उसके तीन पुत्र पर लगा है. फिलहाल आरोपी घर से फरार है. आकाश के शव का पोस्टमार्टम करा कर शुक्रवार को परिजनों को सौंप दिया गया.

आकाश ने राजू को दिया था पैसा, मांग रहा था वापस

मृतक के भाई छोटू के अनुसार आकाश ने राजू महतो को कुछ पैसा मदद के तौर पर दिये थे. शादी होने के कारण पैसा का तगादा कर रहा था. समय पर पैसा लौटाने की बात कह कर भी राजू पैसा नहीं लौटा रहा था. गुरुवार की रात पैसा वापस मांगने पर गाली-गलौज कर आकाश को चाकू मार कर हत्या कर दी गयी. भाई गांव के चौराहे पर गिरा पड़ा था. मेरी नजर पड़ी, तो हो हल्ला किया. पुलिस के सहयोग से घायलावस्था में लेकर बीजीएच गया. देर रात इलाज के दौरान मौत हो गयी. घटना के बाद से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है.

मृतक के पिता ने चार लोग के खिलाफ कराया मामला दर्ज

मृतक के पिता भोलानाथ गोप ने चास थाना में मामला दर्ज कराया है. कहा है कि राजू महतो मेरे पुत्र को घर से बुलाकर ले गया. वहीं राजू महतो के पुत्र अविनाश महतो, सुजीत महतो व धनेश्वर महतो खड़े थे. सभी ने अचानक मेरे पुत्र पर चाकू से हमला कर दिया. बचाव के लिए गया, तो मुझ पर भी राजू महतो ने हमला कर दिया. एसपी प्रियदर्शी आलोक ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. कांड के सभी नामजद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गयी है. अविलंब हत्यारोपियों की गिरफ्तार होगी.

Also Read: बोकारो : टावर वैगन की ठोकर से महिला की मौत, ग्रामीणों ने जाम किया रेलवे ट्रैक

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola