Bokaro News : दो माह बाद ही स्कूल की दीवारों में आयीं दरारें

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : दो माह बाद ही स्कूल की दीवारों में आयीं दरारें

Bokaro News : राजकीयकृत प्लस टू हाइ स्कूल दुगदा के नवनिर्मित भवन की दीवारों पर उद्घाटन के दो माह के अंदर ही कई जगह दरारें पड़ गयी हैं.

विज्ञापन

दुगदा, चंद्रपुरा प्रखंड के राजकीयकृत प्लस टू हाइ स्कूल दुगदा के नवनिर्मित भवन की दीवारों पर उद्घाटन के दो माह के अंदर ही कई जगह दरारें पड़ गयी हैं. छत से भी पानी का रिसाव हो रहा है. मालूम हो कि एक करोड़ 42 लाख रुपये की लागत से इस दो मंजिला भवन का निर्माण हुआ है. लोगों ने बताया कि निर्माण के समय ही अनियमितता की शिकायत की जाती रही थी. पर संवेदक पर कोई असर नहीं हुआ. विद्यालय के जर्जर कमरे में रखी सीमेंट की बोरियां पानी में भींग कर पत्थर हो गयी थी. इसके बाद भी इस सीमेंट का उपयोग निर्माण कार्य में किया गया था. गुणवत्ता वाली ईंटें भी नहीं लगायी गयी हैं. स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों और विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष लखेंद्र नाग, शिक्षकों और समिति के सदस्यों ने निर्माण कार्य की जांच करा कर कार्रवाई करने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola