Bokaro News : भाकपा माले जिला कमेटी की बैठक
Published by : JANAK SINGH CHOUDHARY Updated At : 27 Jun 2025 11:03 PM
Bokaro News : भाकपा माले बोकारो जिला कमेटी की बैठक शुक्रवार को बोकारो थर्मल में देवदीप सिंह दिवाकर की अध्यक्षता में हुई.
बेरमो, भाकपा माले बोकारो जिला कमेटी की बैठक शुक्रवार को बोकारो थर्मल में देवदीप सिंह दिवाकर की अध्यक्षता में हुई. मुख्य रूप से केंद्रीय कमेटी के हलधर महतो उपस्थित थे. नौ जुलाई की प्रस्तावित आम हड़ताल को सफल बनाने के लिए एक से चार जुलाई तक जिले में 32 जगहों पर मजदूर सम्मान यात्रा और नुक्कड़ सभा करने का निर्णय लिया गया. जिला कमेटी सदस्य शकुर अंसारी ने कहा कि पार्टी का जिला सम्मेलन 14 या 15 सितंबर को कसमार में होगा. बैठक में जेएन सिंह, नान्हु बाउरी, सीताराम कर्मकार, बालेश्वर यादव, पंचानन मंडल, राजेश कुमार दत्ता, भीम रजक, अखिलेश्वर महतो, रघुवीर राय, बालेश्वर गोप, विकास कुमार, मोतीलाल, भवनेश्वर केवट आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










