BOKARO NEWS : बेरमो से कांग्रेस की विदाई तय : रवींद्र

BOKARO NEWS : बेरमो के एनडीए प्रत्याशी रवींद्र कुमार पांडेय ने बुधवार को जरीडीह मंडल के तांतरी उत्तरी, तांतरी दक्षिणी, खुटरी व टांड़बालीडीह पंचायत में जनसंपर्क कर वोट मांगा.
फुसरो. बेरमो के एनडीए प्रत्याशी रवींद्र कुमार पांडेय ने बुधवार को जरीडीह मंडल के तांतरी उत्तरी, तांतरी दक्षिणी, खुटरी व टांड़बालीडीह पंचायत में जनसंपर्क कर वोट मांगा. इस दौरान कहा कि बेरमो और राज्य का विकास एनडीए ही कर सकता है. महागठबंधन की सरकार ने राज्य को लूटा है. राज्य में एक बार फिर से डबल इंजन की सरकार बनाएं. कहा कि क्षेत्र की जनता 20 तारीख का इंतजार कर रही है. राज्य से निकम्मी सरकार और बेरमो से कांग्रेस की विदाई होगी. मौके पर मंडल अध्यक्ष मनोज ठाकुर, दिनेश यादव, टुनटुन तिवारी, रमेश स्वर्णकार, केवल चौहान सहित कई लोग मौजूद थे.
बहन ने भाई के लिए मांगा वोट
कथारा. एनडीए प्रत्याशी रवींद्र कुमार पांडेय की बहन रेणुका पांडेय ने बोडिया बस्ती महतो, तुरी व यादव टोला, चौधरी टोला, भलटोंगरिया बस्ती, एक नंबर कॉलोनी, कथारा बाजार में जनसंपर्क कर वोट मांगा. कहा कि एनडीए सरकार से ही राज्य का समुचित विकास हो सकता है. मौके पर सीता देवी, संध्या देवी,के ललिता राव, राजेश कुमार पांडेय, कांति सिंह, उमेश यादव, रामेश्वर चौधरी, राजेन्द्र यादव, नेमचंद यादव, तिलक महतो, रंजन कुमार पांडेय, कौशल कुमार आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




