Bokaro News : निगम डिसेल्टिंग चेंबर के कार्य को 30 अप्रैल तक करायें पूरा : डीसी

Updated at : 20 Mar 2026 12:51 AM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News :  निगम डिसेल्टिंग चेंबर के कार्य को 30 अप्रैल तक करायें पूरा : डीसी

Bokaro News : गोपनीय कार्यालय में जिला गंगा समिति की बैठक

विज्ञापन

Bokaro News : संवाददाता, बोकारो. जिला में दामोदर नद, गरगा नदी समेत अन्य जलस्रोतों के संरक्षण व स्वच्छता को लेकर प्रशासन ने कई कदम उठाये हैं. इसी क्रम में गुरुवार को डीसी अजय नाथ झा की अध्यक्षता में गोपनीय कार्यालय में जिला गंगा समिति की बैठक हुई. निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण करने व दामोदर, गरगा व अन्य जल स्रोतों के संरक्षण के प्रयासों को तेजी लाने का निर्देश दिया गया. नोडल पदाधिकारी शक्ति कुमार ने क्रमवार पिछली बैठक में दिये गये निर्देश के अनुपालन की प्रगति के बारे में बताया.

डीसी ने निर्देश दिया कि चास नगर निगम प्रबंधन चिह्नित 16 स्थानों पर डिसेल्टिंग चेंबर का काम 30 अप्रैल तक पूरा करे. इससे नदी में जल प्रवाह सुगम होगा व स्वच्छता सुनिश्चित होगी. बैठक में एसटीपी निर्माण व सड़क परियोजनाओं को समयबद्ध तरीका से पूरा करने के निर्देश दिया गया. बैठक में बताया गया कि निगम पांच अप्रैल तक एसटीपी का डीपीआर तैयार करेगा. सीओ चास 15 अप्रैल तक सड़क निर्माण के लिए भूमि चिह्नित करेंगे, जबकि बीएसएल प्रबंधन 20 अप्रैल तक एसटीपी निर्माण का टेंडर अंतिम रूप देगा.

गंगा स्वच्छता पखवारा व जागरूकता अभियान : डीसी ने कहा : जिला प्रशासन गंगा स्वच्छता पखवारे को व्यापक व भव्य रूप से मनायेगा. औद्योगिक व बाजार क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जायेगा. इसके साथ ही वर्कशॉप, वाकथान व जागरूकता कार्यक्रम होगा.

कसमार गरगा नदी उद्गम स्थल का करें निरीक्षण :

जिला प्रशासन ने कसमार में गरगा नदी के उद्गम स्थल का निरीक्षण करने के लिए जांच कमेटी गठित की है. निरीक्षण के बाद नदी की वर्तमान स्थिति का प्रतिवेदन कार्यालय को प्रस्तुत किया जायेगा. साथ ही, दामोदर नदी के तेलमच्चो नदी किनारे घाट निर्माण व सड़क निर्माण को लेकर भी प्रस्ताव तैयार करने को कहा.

हाथी विचरण क्षेत्र के संरक्षण के लिए प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश :

डीसी ने कहा : नदी किनारे हाथियों के विचरण वाले क्षेत्रों की बेहतरी के लिए वन विभाग व नमामि गंगे टीम मिलकर प्रस्ताव तैयार करेंगे. इसमें हाथियों के ठहरने, पानी की उपलब्धता व पारिस्थितिकी संतुलन बनाये रखने के उपाय शामिल होंगे. इससे मानव और वन्य जीव संघर्ष में कमी आयेगी. मौके पर उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार, वन पदाधिकारी संदीप शिंदे, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह, सहायक नगर आयुक्त चास नगर निगम स्मिता कुमारी, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता विभाग रामप्रवेश राम व अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
MANOJ KUMAR

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

MANOJ KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola