बड़ा नाला व फुसरो बाजार की नालियों की सफाई शुरू
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 31 May 2024 12:13 AM
विज्ञापन
मॉनसून को देखते फुसरो नप प्रशासन करा रहा है सफाई
विज्ञापन
फुसरो.
मॉनसून को देखते फुसरो नगर परिषद में गुरुवार से बड़ा नाला व फुसरो बाजार के नालियों की सफाई जेसीबी मशीन लगा कर शुरू कर दी है. वार्ड संख्या 22 के बाटा गली स्थित बड़ा नाला और फुसरो बाजार की जाम नालियों की सफाई करायी जा रही है. बड़ा नाला की सफाई शुरू होने से कॉलोनी के लोगों ने राहत की सांस ली है. बरसात में बड़ा नाला जाम होने से कॉलोनियों व मुहल्लों में जल जमाव की समस्या उत्पन्न हो जाती है. इसे देखते हुए नप ने मॉनसून से पहले नाले की सफाई शुरू करा दी है. स्थानीय पूर्व वार्ड पार्षद भरत वर्मा साफ-सफाई की निगरानी कर रहे हैं. कॉलोनी के संतोष साव व नईमुद्दीन अंसारी ने कहा कि बड़ा नाला का निर्माण नहीं होने से बरसात में कॉलोनी में जल जमाव होता है. इसकी सफाई होने से बरसात में राहत मिलेगी. पूर्व वार्ड पार्षद भरत वर्मा ने कहा कि फिलहाल नाला की सफाई करायी जा रही है. दो दिन पूर्व बेरमो प्रखंड बीस सूत्री उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार चांडक ने नप के प्रशासक को ज्ञापन देकर नाले की सफाई की मांग की थी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










