Bokaro News : सीआइएसएफ ने छह टन अवैध कोयला किया जब्त

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : सीआइएसएफ ने छह टन अवैध कोयला किया जब्त

Bokaro News : जब्त कोयले को सीसीएल प्रबंधन को सौंपा

विज्ञापन

Bokaro News : गांधीनगर. सीआइएसएफ ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग छह टन कोयला जब्त किया है. यह कार्रवाई गोपनीय सूचना के आधार पर सीसीएल करगली क्षेत्र में की गयी. सीआईएसएफ के कमांडेंट राज प्रताप सिंह के निर्देशन में चलाये गये विशेष अभियान के तहत बोकारो और करगली स्थित सीसीएल कारो परियोजना के कांटाघर संख्या 04 और 06 के पीछे गांव के समीप छापेमारी की गयी. सहायक कमांडेंट धनंजय कुमार पांडेय के नेतृत्व में गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से जमा किया गया कोयला बरामद किया. जब्त कोयले को सीसीएल प्रबंधन को सौंप दिया गया. इस अभियान में निरीक्षक एसआर नायक, सब इंस्पेक्टर संतोष कुमार तिवारी, अमित कुमार, आरक्षक सुदामा प्रसाद समेत अन्य जवानों के साथ सीसीएल सुरक्षा गार्ड महामाया पासवान व उनकी टीम शामिल थी.

विज्ञापन
Manoj Kumar

लेखक के बारे में

By Manoj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola