BOKARO NEWS : हरियाणा में भाजपा की जीत पर फुसरो में जश्न

हरियाणा विधानसभा में जीत पर फुसरो में भाजपाईयों ने जश्न मनाया
BOKARO NEWS : हरियाणा विधानसभा में जीत पर फुसरो स्थित पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय के आवास में भाजपाईयों ने जश्न मनाया. BOKARO NEWS : हरियाणा विधानसभा चुनाव नतीजों में भाजपा को मिली जीत पर मंगलवार की देर शाम को फुसरो स्थित पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय के आवास में भाजपाईयों ने मिठाई बांट कर व आतिशबाजी कर जश्न मनाया. पूर्व सांसद श्री पांडेय ने कहा कि नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बने और तीसरी बार हरियाणा में भाजपा की सरकार बनी. जम्मू कश्मीर में पहली बार चुनाव हुए, जिसमें भाजपा की उपस्थिति दमदार रही. मौके पर भाई प्रमोद सिंह, नवल किशोर सिंह, बैभव चौरसिया, भरत वर्मा, रोहित मत्तिल, जितेंद्र सिंह, विवेश सिंह, सचिन मिश्रा, हिमाचल मिश्रा, मनोज रवानी, राजकुमार ठाकुर आदि मौजूद थे. इधर फुसरो स्थित शहीद निर्मल महतो चौक में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष दिनेश यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर एवं एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की खुशी मनायी. मौके पर महामंत्री रमेश स्वर्णकार, भाजपा नेता कृष्ण कुमार, वीरेंद्र ठाकुर, देवनारायण महतो, लालमोहन महतो, सूरज सिंह, अशोक मिश्रा, भोला विश्ववकर्मा, घनश्याम महतो, घनश्याम सिंह, रघुवीर राम आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




