बोकारो के CCL में कार्यरत मजदूर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, लंबे समय से अपने घर पर था बंद

Edited by Sameer Oraon
Updated:
विज्ञापन

बोकारो के गोविंदपुर परियोजना अंतर्गत सीसीएल में कार्यरत मजदूर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

राकेश वर्मा, बोकारो : बोकारो थर्मल थाना अंतर्गत सीसीएल कथारा एरिया के गोविंदपुर परियोजना में कार्यरत मजदूर 53 वर्षीय रतिराम मांझी ने फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली है. घटना बीते मंगलवार की है. बताया जाता है कि सीसीएल गोविंदपुर परियोजना का कर्मी अपने टीसी कॉलोनी स्थित आवास संख्या-78 से बीते सोमवार से ही घर से बाहर नहीं निकला था. इसके बाद पड़ोस में रहनेवाले सीसीएल कर्मी चैता मांझी ने बंद खिड़की के सुराख से अंदर झांककर देखा तो आवास के पहले कमरे में वह फंदे से लटका हुआ था.

दरवाजा का लॉक तोड़कर घर के अंदर घुसी पुलिस

घटना की सूचना स्थानीय थाना के इंस्पेक्टर शैलेंद्र कुमार सिंह को दी गयी. इंस्पेक्टर के निर्देश पर अवर निरीक्षक दीपक पासवान और मनोज सिंह घटनास्थल पर पहुंचे. लेकिन मृतक कर्मी का घर अंदर से बंद था इसलिए दरवाजा का लॉक तोड़कर वे अंदर घुसना पड़ा. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. हालांकि खबर लिखे जाने तक यह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है कि किस वजह से उन्होंने आत्महत्या की है. न ही इस संबंध में घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद हुआ है.

घर पर अकेला ही रहता था मजदूर

सीसीएल में उनके सहकर्मी बताते हैं कि वह घर पर अकेला ही रहता था. मृत मजदूर रामगढ़ जिला के केदला घाटो का रहनेवाला था. घटना की सूचना पाकर आजाद समाज पार्टी के मंजूर आलम, गोविंदपुर एफ पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि दीपक रजक, वार्ड सदस्य तालेश्वरी देवी, चंद्रिका रजक भी पहुंच कर मामले की जानकारी ली. मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है. सभी बोकारो के लिए रवाना हो चुके हैं.

Also Read: Jharkhand Crime: बोकारो में मेड़ काटने के विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़े, मारपीट में 17 लोग घायल

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola