Bokaro News : सड़क दुर्घटना में सीसीएल कर्मी की मौत

Bokaro News : नावाडीह थाना क्षेत्र में डुमरी-नावाडीह मुख्य पथ पर खरपिटो मोड़ के समीप शनिवार को सड़क दुर्घटना में खरपिटो पंचायत के बोखरवाटांड़ निवासी सीसीएल कर्मी रामजी महतो (52 वर्ष) की मौत हो गयी.
नावाडीह. नावाडीह थाना क्षेत्र में डुमरी-नावाडीह मुख्य पथ पर खरपिटो मोड़ के समीप शनिवार को सड़क दुर्घटना में खरपिटो पंचायत के बोखरवाटांड़ निवासी सीसीएल कर्मी रामजी महतो (52 वर्ष) की मौत हो गयी. वह करगली कोलियरी में कार्यरत थे. फुसरो बाजार खरीदारी कर शाम लगभग साढ़े पांच बजे मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे. विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन द्वारा चकमा दिये जाने से बीच सड़क पर गिर गये. सिर पर गंभीर चोट लगी. स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग उन्हें नावाडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद बीजीएच रेफर कर दिया गया. बोकारो ले जाने के क्रम में पिछरी के समीप उनकी मौत हो गयी. मृतक की पत्नी केसिया देवी, पुत्र रामेश्वर महतो, पुत्रवधू देवंती देवी आदि का रो-रो कर बुरा हाल हो गया. पुलिस घटनास्थल पहुंची और मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




