Bokaro News : 30 से विस्थापित करेंगे कारो ओसीपी का चक्का जाम

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : 30 से विस्थापित करेंगे कारो ओसीपी का चक्का जाम

Bokaro News : 70 सूत्री मांगों को लेकर होनी थी बैठक, विलंब से पहुंचे विस्थापित नेता

विज्ञापन

Bokaro News : प्रतिनिधि, फुसरो. सीसीएल बीएंडके एरिया के करगली ऑफिसर्स क्लब में शनिवार को अनुमंडल प्रशासन, बीएंडके प्रबंधन व कोयलांचल विस्थापित संघर्ष मोर्चा की एजेंडा वार्ता में विस्थापितों के विलंब से पहुंचने पर बैठक नहीं हो सकी. बैठक को लेकर बेरमो एसडीएम मुकेश मछुआ एवं बीएंडके एसओ माइनिंग केएस गेवाल, पीओ सुधीर सिन्हा, खान प्रबंधक चिंतामणि मांझी, एसओ सिविल मनोज कुमार क्लब में विस्थापितों का इंतजार करते रहे, परंतु विस्थापित बैठक के निर्धारित समय से सवा घंटे विलंब से पहुंचे, जिसके कारण बैठक नहीं हो सकी और प्रशासन एवं अधिकारी बिना बैठक किये चले गये.

इधर, विस्थापितों ने बैठक में पहुंचने पर अधिकारियों के चले जाने पर नाराजगी जतायी. साथ ही बैठक में बीएंडके जीएम संजय झा के अनुपस्थित होने पर बैठक का बहिष्कार कर 30 अप्रैल को कारो परियोजना का चक्का जाम आंदोलन करने की घोषणा की.

प्रबंधन ने बुलायी थी बैठक, जीएम थे अनुपस्थित :

विस्थापितों के नेतृत्वकर्ता इंद्रदेव महतो ने कहा कि प्रबंधन मनमाना रवैया अपनाते हुए विस्थापितों को उनके अधिकार से वंचित कर रहा है. बैठक प्रबंधन ने बुलायी थी, लेकिन बैठक में महाप्रबंधक संजय झा अनुपस्थित थे, जिसके कारण विस्थापितों ने बैठक का बहिष्कार कर दिया. कहा कि आगामी 30 अप्रैल को मोर्चा के बैनर तले संपूर्ण कारो परियोजना का चक्का जाम किया जायेगा. मोर्चा अध्यक्ष वतन महतो ने कहा कि प्रबंधन हर बार बैठक में विस्थापितों के साथ वादा करता है, परंतु उसे धरातल पर उतरने का काम नहीं करता. पूर्व में 70 सूत्री मांगों को लेकर वार्ता हुई थी, जिस पर प्रबंधन ने सकारात्मक पहल का भरोसा दिया था, लेकिन मांगों को पूरा नहीं किया गया. इस बार प्रबंधन के साथ विस्थापितों मोर्चा की आरपार की लड़ाई होगी. बताते चलें मोर्चा की ओर से सीसीएल बीएंडके प्रक्षेत्र प्रबंधन को दिये गये 70 सूत्री मांगपत्र के आलोक में प्रबंधन ने शनिवार को बैठक बुलायी थी.

मौके पर धनेश्वर महतो, नारायण महतो, जोगी महतो, लखन महतो, सादीक उमर, एकराम अंसारी, लाल बाबू, सरफराज अंसारी, एजाज अहमद, आफताब आलम, मिनहाज, गुड्डू, राजन महतो, दिनेश मुर्मू, दीपक महतो, दिनेश सोरेन, शेखर, गुड्डू आदि विस्थापित मौजूद थे.

कोट

बैठक में विस्थापित का काफी इंतजार किया गया, परंतु विस्थापित काफी देर से बैठक में पहुंचे. जिस कारण बैठक नहीं हो सकी, जल्द ही पुनः तिथि निर्धारित कर बैठक की जायेगी. -मुकेश मछुआ, एसडीएम बेरमो

विज्ञापन
Manoj Kumar

लेखक के बारे में

By Manoj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola