Bokaro News : सेक्शन बोर्ड में गिलहरी के घुसने से केबल जला, नौ घंटे रही बिजली गुल

Updated:
विज्ञापन

Bokaro News : चंद्रपुरा में एक पोल के सेक्शन बोर्ड में गिलहरी घुस जाने से केबल जल गया. इसके कारण क्षेत्र की बिजली नौ घंटे तक कटी रही.

विज्ञापन

चंद्रपुरा, चंद्रपुरा हिंदी साहित्य परिषद के पास एक पोल के सेक्शन बोर्ड में गिलहरी घुस जाने से केबल जल गया. इसके कारण डीवीसी आवासीय कॉलोनी के बाजार क्षेत्र की बिजली नौ घंटे तक कटी रही. शुक्रवार की सुबह साढ़े चार बजे बजे केबल जलता देख लोगों ने इसकी सूचना विभाग को दी. इसके बाद बिजली काटी गयी. केबल के अलावा यहां से गुजरा इंटरनेट फाइबर व डिश का वायर भी जल गये. विभाग द्वारा केबल बदलने के बाद दोपहर डेढ़ बजे बिजली आपूर्ति बहाल हुई.

करंट से दो मवेशी मरे, ग्रामीणों में आक्रोश

तेनुघाट. पेटरवार थाना क्षेत्र अंतर्गत पतकी पंचायत में गुरुवार की रात को बिजली के खंभे में करंट आ गया और इसकी चपेट में आकर भोलगाढा निवासी बलदेव मांझी व होरीचंद मांझी के दो मवेशियों की मौत हो गयी. ग्रामीणों ने बताया कि बिजली के खंभे पर इंसुलेटर नहीं लगा था. कई बार शिकायत करने के बावजूद बिजली विभाग द्वारा सुरक्षा के उपाय नहीं किये गये. ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की और प्रभावित किसानों को मुआवजा देने की मांग की. कहा कि अगर दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं हुई और मुआवजा नहीं दिया गया उग्र आंदोलन करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
JANAK SINGH CHOUDHARY

लेखक के बारे में

By JANAK SINGH CHOUDHARY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola