ePaper

कसमार में बस ने कार को मारी टक्कर, एक की मौत, तीन गंभीर

Updated at : 12 Jul 2024 11:05 PM (IST)
विज्ञापन
कसमार में बस ने कार को मारी टक्कर, एक की मौत, तीन गंभीर

कसमार थाना क्षेत्र के बोकारो- रामगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग -23 पर हुई दुघर्टना, बालीडीह से पूजा-अर्चना के लिए रजरप्पा जा रहे थे कार सवार

विज्ञापन

कसमार. कसमार थाना क्षेत्र के बोकारो- रामगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग -23 पर शुक्रवार को सड़क दुघर्टना में बालीडीह झोपड़ी कॉलोनी निवासी सत्येंद्र गुप्ता (45 वर्ष) की मौत हो गयी, जबकि इस घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों को पेटरवार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सभी को बीजीएच रेफर कर दिया गया. जानकारी के अनुसार घटना सुबह लगभग 4.30 बजे की बतायी जा रही है. बालीडीह थाना क्षेत्र के बालीडीह झोपड़ी कॉलोनी के निवासी सत्येंद्र गुप्ता, महेंद्र साव व रमाकांत गुप्ता अपने घर से रजरप्पा पूजा-अर्चना करने के लिए निकले थे. इसी बीच कसमार थाना क्षेत्र के एनएच कमलापुर के समीप स्थित ज्ञानशिला पब्लिक स्कूल के सामने रांची से बोकारो की ओर जा रही एक अज्ञात बस असंतुलित हो गयी और रजरप्पा की ओर जा रही कार को जोरदार टक्कर मार दी. इससे कार पर सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना की जानकारी मिलने के बाद कसमार थाना प्रभारी भजन लाल महतो, पूर्व मुखिया प्रेम कुमार समेत अन्य व अन्य लोग घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल भेजवाया. हालांकि इस दौरान कुछ देर तक मुख्य पथ पर सड़क जाम की स्थिति बनी रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola