Bokaro News : विस्तार से ही पार होगी बीएसएल की डूबती नैया : ढुलू महतो

Edited by MANOJ KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Bokaro News : जनता मजदूर सभा ने सेक्टर-02 कला केंद्र में मनाया मजदूर दिवस

विज्ञापन

Bokaro News : बोकारो में हजारों एकड़ जमीन परती है. पांच मिलियन टन इस्पात का कारखाना का विस्तार हो सकता है. लेकिन, इसकी चर्चा कहीं नहीं होती है. कोई संगठन इस मांग लेकर आगे नहीं आता है. बोकारो में सिर्फ भेदभाव की चर्चा होती है. इससे दु:ख होता है. बोकारो स्टील प्लांट का विस्तार ही बोकारो की डूबती आर्थिक नैया को पार लगायेगा. बोकारो के लोग इस पर चिंतन व चिंता करें. ये बातें धनबाद के सांसद ढुलू महतो ने कही. वह जनता मजदूर सभा की ओर से सेक्टर-02 कला केंद्र में रविवार को आयोजित मजदूर दिवस समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे. अध्यक्षता सभा के महासचिव साधु शरण गोप ने की.

जिस विभाग से कटौती की शिकायत आयेगी, वहां के साइट इंचार्ज, सीजीएम होंगे दोषी :

सांसद ढुलू महतो ने ठेका मजदूरों को शोषण के खिलाफ संघर्ष के लिए प्रेरित करते हुए कहा : हमने समस्या निराकरण के लिए चार सदस्यीय कमेटी बनवा दी है. कमेटी के समक्ष पीड़ित मजदूर पैसा मांगने की शिकायत करें. एक कॉपी हमें भी दें. शिकायत गुप्त रखी जायेगी. शिकायत पर छंटनी नहीं होने दी जायेगी. जिस विभाग से कटौती की शिकायत आयेगी, वहां के साइट इंचार्ज, सीजीएम दोषी होंगे. कोई भी अधिकारी कार्रवाई से बच नहीं सकते. लेकिन, अपने हक व अधिकार के लिए ठेका मजदूरों को आगे आना होगा.

बोकारो के विकास का तैयार करें प्रारूप :

श्री सांसद महतो ने कहा : सेल कर्मचारियों के वेज रिवीजन के बकाया एरियर, रिटायर कर्मचारियों की मांग, विस्थापित की मांग, ठेकेदारों के सर्विस चार्ज बढ़ाने, वर्तमान रेट पर टेंडर ओर लेस में टेंडर बंद करने की मांग, व्यवसायियों की मांग और अन्य सवालों पर स्टील मिनिस्टर और सेल अध्यक्ष को सार्वजनिक बताया है व कई टीम को भी मिलवाया है. कहा : धर्म, क्षेत्र और जाति से ऊपर उठकर कर बोकारो के विकास के लिए चिंता करें, प्रारूप तैयार करें. कहा : आपको विश्वास दिलाते हैं कि बोकारो के विकास में आनेवाली समस्या का जी-जान से जुट कर समाधान करेंगे.

हक व अधिकार के लिए मजदूरों की एकजुटता जरूरी :

जनता मजदूर सभा के महासचिव साधु शरण गोप ने कहा : बोकारो के आय का स्रोत बीएसएल, सीसीएल, बीपीएससीएल, बियाडा, वेदांता व अन्य छोटी इकाई है. जहां केंद्रीय सत्ता का प्रभाव है, वहीं सांसद ढुलू सहज उपलब्ध हैं. आमजन लाभ उठायें. श्री गोप ने कहा : हक व अधिकार के लिए मजदूरों की एकजुटता जरूरी है. समारोह के दौरान जयदीप आश, घनश्याम गोप, प्राण सिंह, एसके यादव, आनंद महतो, उमाशंकर गोप, विश्वजीत सिंह, राज कुमार महतो, प्रदीप मरांडी सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANOJ KUMAR

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola