Bokaro News : मजदूर मैदान में बोकारो सखी महोत्सव 22 से

Published by : MANOJ KUMAR Updated At : 20 Mar 2026 1:22 AM

विज्ञापन

Bokaro News : एसएचजी से निर्मित स्वदेशी उत्पादों की लगेगी प्रदर्शनीाााााााााााााााााााााााााााााााााााााााााााााााााााााााााााााााााााााााााााााााााााााााााााााााााााााााााााााााााााााााााााााााााााााााााााााााााााााााााााााााााााााााााााााााााााााााााााााााााााााााााााााााााााााााााााााााााााााााााााााााााााााा

विज्ञापन

Bokaro News : संवाददाता, बोकारो. जिला प्रशासन की ओर से महिला स्वयं सहायता समूहों को प्रोत्साहित करने व उनके निर्मित स्वदेशी उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 22 से 25 मार्च तक मजदूर मैदान, सेक्टर में बोकारो सखी महोत्सव आयोजित किया जायेगा. महोत्सव में जिला एसएचजी की महिलाओं द्वारा निर्मित हस्तशिल्प, पारंपरिक खाद्य उत्पाद, हस्तनिर्मित वस्त्र, सजावटी सामान व अन्य स्वदेशी उत्पादों की प्रदर्शनी व बिक्री होगी. आयोजन महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने, स्थानीय उत्पादों को पहचान दिलाने व ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में पहल है. गुरुवार को डीसी अजय नाथ झा ने कहा : महोत्सव महिला स्वयं सहायता समूहों को उत्पादों को प्रदर्शित करने व बेहतर बाजार उपलब्ध कराने का एक महत्वपूर्ण मंच है. डीडीसी शताब्दी मजूमदार ने कहा : महोत्सव के माध्यम से महिलाओं को उत्पादों को सीधे उपभोक्ताओं तक पहुंचाने का अवसर मिलेगा. महोत्सव प्रतिदिन प्रातः 11:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक आम जनता के लिए खुला रहेगा. कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, स्थानीय कला-संस्कृति का प्रदर्शन व विभिन्न स्टॉलों के माध्यम से राज्य समृद्ध परंपरा की झलक भी देखने को मिलेगी.

विज्ञापन
MANOJ KUMAR

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola