बोकारो : CISF डीआइजी का बॉडीगार्ड बनकर ठगी करने वाला बिहार का युवक बंगाल से गिरफ्तार

बोकारो जिले के बारी को-ऑपरेटिव के एक सब्जी विक्रेता से 20 हजार रुपए की ठगी करने वाला यह फर्जी बॉडीगार्ड रविवार को पुलिस गिरफ्त में आया. बिहार के बांका जिले के बौंसी निवासी राजेश रंजन झा (34) को पुलिस ने पश्चिम बंगाल के हीरापुर से दबोचा है.
बोकारो, रंजीत कुमार : केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआइएसएफ) के डीआइजी का बॉडीगार्ड बनकर लोगों से ठगी करने वाले एक शख्स को बोकारो जिला की पुलिस ने गिरफ्तार किया है. बिहार के इस ठग को पश्चिम बंगाल के हीरापुर से गिरफ्तार किया गया है. इसका नाम राजेश रंजन झा है. उसकी उम्र 34 वर्ष बताई जा रही है.
बोकारो के सब्जी विक्रेता से 20 हजार की ठगी मामले में हुई गिरफ्तारी
बोकारो जिले के बारी को-ऑपरेटिव के एक सब्जी विक्रेता से 20 हजार रुपए की ठगी करने वाला यह फर्जी बॉडीगार्ड रविवार को पुलिस गिरफ्त में आया. बिहार के बांका जिले के बौंसी निवासी राजेश रंजन झा (34) को पुलिस ने पश्चिम बंगाल के हीरापुर से दबोचा है. गिरफ्तार ठग को लेकर बोकारो पुलिस की टीम सोमवार को यहां पहुंची. सिटी डीएसपी आलोक रंजन ने सेक्टर 12 थाना में प्रेस वार्ता करके यह जानकारी दी.
Also Read : बिहार का सरगना, झारखंड में करवा रहा साइबर ठगी, बोकारो से 16 गिरफ्तार
फर्जी बॉडीगार्ड के पास से मिले हैं ये सामान
डीएसपी आलोक रंजन ने कहा कि गिरफ्तार ठग के पास से 8 पीस खाकी पैंट, लाल रंग की लेदर बेल्ट, सीआइएसएफ लिखे तीन मंकी कैप, कैमोफ्लाईज टी-शर्ट 3 पीस, 8 पीस खाकी मोजे, नकद 1,800 रुपए, एक पीस काले रंग की पर्स, एक पीस सैमसंग कंपनी का की-पैड मोबाइल फोन, एक पीस लाल रंग का स्कूल बैग व एक पीस मोबाइल चार्जर बरामद हुआ है.
एसपी के निर्देश पर टीम बनाकर बोकारो पुलिस ने की कार्रवाई
आलोक रंजन ने बताया कि घटना के बाद बोकारो जिले के एसपी प्रियदर्शी आलोक के निर्देश पर उन्होंने (आलोक रंजन ने) सेक्टर 12 थाना की एक टीम गठित की. टीम में सेक्टर 12 थाना प्रभारी सुभाष चंद्र सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक सिकेश कुमार यादव, जावेद इकबाल, सहायक अवर निरीक्षक प्रवीण सांगा, तकनीकी शाखा के आरक्षी भागीरथ महतो को शामिल किया गया. इसके बाद कार्रवाई शुरू की गयी.
Also Read : बोकारो एसपी के नाम से सोशल मीडिया पर पैसे मांग रहे साइबर ठग, एसपी ने आमलोगों से की अपील, झांसे में न आयें
28 जनवरी को सब्जी विक्रेता से ठग ने इस तरह की थी ठगी
डीएसपी आलोक रंजन ने बताया कि 28 जनवरी को सेक्टर 12 थाना में ठगी का एक मामला दर्ज कराया गया था. शिकायत में बताया गया था कि खुद को सीआइएसएफ के डीआइजी का बाडीगार्ड बताने वाला एक वर्दीधारी कार से आया. बारी को-ऑपरेटिव मोड पर सब्जी बेचने वाले सब्जी विक्रेता से कहा था कि साहब का ट्रांसफर हो गया है. जल्दबाजी में कीमती सामान कम कीमत में बेच रहे हैं. फर्नीचर, फ्रीज, कूलर है. 20 हजार रुपए में ही मिल जायेगा.
बंगाल से हुई बिहार के ठग की गिरफ्तारी
सब्जी विक्रेता झांसे में आ गया और उसे 20 हजार रुपए दे दिए. इसके बाद वह शख्स कार लेकर फरार हो गया. बाद में जब सब्जी विक्रेता को सामान नहीं मिले, तो उसे एहसास हुआ कि वह ठगी का शिकार हो गया है. तब जाकर उसने सेक्टर 12 थाने में शिकायत दर्ज करायी. एसपी के निर्देश पर टीम बनाकर पुलिस ने जांच शुरू की और आखिरकार ठग को बंगाल से गिरफ्तार कर लिया.
Also Read : Online शॉपिंग करनेवाले सावधान! साइबर अपराधियों के रडार पर हैं आप, बोकारो में मिले कई केस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




