बोकारो एसपी के नाम से सोशल मीडिया पर पैसे मांग रहे साइबर ठग, एसपी ने आमलोगों से की अपील, झांसे में न आयें
साइबर ठग बोकारो एसपी प्रियदर्शी आलोक का फर्जी फेसबुक अकाउंट बना लोगों को ठगने का प्रयास कर रहे हैं. ये ठग एसपी के परिचितों से संपर्क कर पैसे की मांग कर रहे हैं.
संवाददाता, बोकारो : साइबर ठग बोकारो एसपी प्रियदर्शी आलोक का फर्जी फेसबुक अकाउंट बना लोगों को ठगने का प्रयास कर रहे हैं. ये ठग एसपी के परिचितों से संपर्क कर पैसे की मांग कर रहे हैं. मामले की जानकारी होते ही एसपी श्री आलोक ने साइबर सेल को जांच का निर्देश दे दिया. साइबर सेल एक्टिव अकाउंट को डीएक्टिवेट कर पेज क्रिएटर की तलाश में जुट गया है. एसपी प्रियदर्शी आलोक ने आम लोगों व अपने परिचितों को आगाह करते हुए अपील की है कि उनके द्वारा कभी भी किसी भी व्यक्ति से सोशल मीडिया के माध्यम से पैसे की मांग नहीं की गयी है.
आपके शहर में
लोग सावधान व सतर्क रहें. फर्जी फेसबुक अकाउंट के माध्यम से किसी भी तरह की एक्टिविटी कर झांसा में लेने की कोशिश की जा सकती है. तत्काल उस फ्रेंडशिप रिक्वेस्ट को रिमूव करें. साथ ही, मैसेज का रिप्लाई नहीं करें.
Also Read: बोकारो : डीडीसी ने कहा बाजार की आवश्यकता अनुरूप फसल उत्पादों पर करें कार्य
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए