बोकारो : डीडीसी ने कहा बाजार की आवश्यकता अनुरूप फसल उत्पादों पर करें कार्य

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 08 Nov 2023 1:33 PM

विज्ञापन

बोकारो क्लब स्थित सभागार में मंगलवार को एचडीएफसी परिवर्तन कार्यक्रम आयोजित हुआ. बोकारो और रामगढ़ जिला में बने विभिन्न फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन (एफपीओ) के विभिन्न कंपनी निदेशक व कार्यकारी कर्मचारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ.

विज्ञापन
  • बोकारो क्लब में विभिन्न एफपीओ का एक दिवसीय निदेशक प्रशिक्षण संपन्न

संवाददाता, बोकारो : बोकारो क्लब स्थित सभागार में मंगलवार को एचडीएफसी परिवर्तन कार्यक्रम आयोजित हुआ. बोकारो और रामगढ़ जिला में बने विभिन्न फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन (एफपीओ) के विभिन्न कंपनी निदेशक व कार्यकारी कर्मचारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ. मुख्य अतिथि उप विकास आयुक्त कीर्तीश्री जी ने कार्यक्रम की शुरुआत की.डीडीसी ने कहा : पारंपरिक कार्यों से इतर बाजार की आवश्यकता अनुरूप फसल उत्पाद पर कार्य करें. प्रशासन कृषि कार्य को बढ़ावा देने, एफपीओ के समग्र विकास को लेकर प्रतिबद्ध है.

उन्होंने कंपनी निदेशकों को कंपनी का लक्ष्य उच्च रखने व योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने को कहा. बेहतर कार्य करने वाले कंपनी निदेशकों को सम्मानित किया गया. बतौर प्रशिक्षक प्रोफेसर वी पद्मनन्द ने विभिन्न कंपनी निदेशक व कार्यकारी सदस्यों को बेहतर प्रदर्शन को लेकर विभिन्न बिंदुओं का प्रशिक्षण दिया. वहीं, कंपनी निदेशकों ने पीपीटी माध्यम से व्यापार योजना खरीफ़ में मार्केट लिंकेज समेत अन्य विषयों पर प्रस्तुति दी. मौके पर जीटी भारत के निदेशक रिशु रवि, जीटी भारत बोकारो व जीटी भारत रामगढ़ की टीम मौजूद थे.

Also Read: नीति आयोग की डेल्टा रिपोर्ट जारी, शिक्षा में बोकारो अव्वल, देश में चौथा स्थान

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola