कंस्ट्रक्शन कंपनी से 9 लाख की लेवी मांगने वाले 2 अपराधियों को बोकारो पुलिस ने किया गिरफ्तार
Published by : Mithilesh Jha Updated At : 24 Apr 2024 5:12 PM
बोकारो जिले के चतरोचट्टी में एक कंस्ट्रक्शन कंपनी के ठेकेदार से 9 लाख की रंगदारी मांगने वाले 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
Table of Contents
बोकारो, रंजीत कुमार : बोकारो जिले के चतरोचट्टी थाना क्षेत्र में पुल-पुलिया निर्माण करने वाली कंपनी से 9 लाख रुपए लेवी की मांग की गई थी. इस मामले में 13 अप्रैल को सेक्टर 6 थाना में मोबाइल नंबर 9065212712 के धारक को आरोपी बनाते हुए कंपनी की ओर से प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी.
बोकारो के सिटी डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस ने बनाई टीम
मामले की गंभीरता को देखते हुए बोकारो के पुलिस अधीक्षक (एसपी) पूज्य प्रकाश ने सिटी डीएसपी आलोक रंजन के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया. टीम को मामले के उद्भेदन की जिम्मेवारी सौंपी गयी. सिटी डीएसपी आलोक रंजन के नेतृत्व में बनी टीम ने तकनीकी शाखा का सहारा लिया. अपराधियों के बारे में पता लगाया और बुधवार (24 अप्रैल) को सभी को गिरफ्तार कर लिया.
तकनीकी शाखा की मदद से हुई लेवी मांगने वालों की गिरफ्तारी
बीएस सिटी थाना में प्रेस वार्ता में बुधवार (24 अप्रैल) को बोकारो के सिटी डीएसपी आलोक रंजन ने बताया कि तकनीकी शाखा से जानकारी मिलने के बाद चतरोचट्टी थाना के तिस्कोपी गांव में छापेमारी की गयी. छापेमारी में अभियुक्त 35 वर्षीय राजेश करमाली हत्थे चढ़ गया.
लेवी नहीं देने पर ठेकेदार को जान से मारने की दी थी धमकी
राजेश करमाली से पूछताछ में पता चला कि निर्माण कंपनी से मोबाइल नंबर 9065212712 से 2 प्रतिशत की लेवी के रूप में 9 लाख रुपये की मांग की गई थी. लेवी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी. राजेश की निशानदेही पर सहयोगी आजम शेख को गिरफ्तार किया गया. दोनों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है. गिरफ्तारी के बाद दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से इन्हें न्यायायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.
अभियुक्त के पास से पुलिस ने बरामद किए ये सामान
गिरफ्तार अभियुक्तों चतरोचट्टी तिस्कोपी निवासी राजेश करमाली (35) व चतरोचट्टी निवासी आजम शेख (38) से कई चीजें बरामद की गईं हैं. इनके पास से एक 12 बोर का देशी कट्टा, एक गोली, एक नकली पिस्टल, एक सेलिकोर कंपनी का की-पैड मोबाईल फोन बरामद किया है. पुलिस ने बताया कि राजेश करमाली के खिलाफ बड़कागांव थाना, मांडू थाना में कई मामले दर्ज हैं.
छापेमारी दल में शामिल पुलिस अधिकारी
छापामारी दल में सिटी डीएसपी आलोक रंजन, बीएस सिटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुदामा कुमार दास, सेक्टर 12 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र सिंह, सेक्टर छह थाना इंस्पेक्टर ढेना किस्कू, थाना प्रभारी चटरोचट्टी दीपक राणा, पुअनि प्रभात कुमार, पुअनि पप्पू कुमार, पुअनि नीरज सेठ सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










