Bokaro News : युवाओं को रोजगार के मिलेंगे अवसर : डीसी

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : युवाओं को रोजगार के मिलेंगे अवसर : डीसी

Bokaro News : बैंक ऑफ इंडिया ने की उद्यमी विकास महोत्सव की शुरुआत, 35 करोड़ रुपये का ऋण स्वीकृति पत्र किये वितरित.

विज्ञापन

बोकारो, बैंक ऑफ इंडिया बोकारो जोन की ओर उद्यमी विकास महोत्सव की शुरुआत सोमवार को की गयी. उद्घाटन उपायुक्त अजय नाथ झा ने दीप प्रज्वलित कर किया. उपायुक्त श्री झा ने जिले के उद्यमियों को प्रोत्साहित करते हुए बैंक की इस पहल की सराहना की. उपायुक्त ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से युवाओं को रोजगार के नये अवसर मिलेंगे व जिले के आर्थिक विकास को गति मिलेगी.

उद्यमी विकास महोत्सव का उद्देश्य युवाओं व स्थानीय उद्यमियों को स्वरोजगार, वित्तीय सहयोग तथा सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना है. इस अवसर पर कुल 35 करोड़ रुपये के ऋण स्वीकृति पत्र वितरित किये गये, जिससे कई उद्यमियों व ग्राहकों को वित्तीय सहयोग प्राप्त हुआ. साथ ही विभिन्न योजनाओं पर परामर्श, ऋण सुविधा की जानकारी तथा सफल उद्यमियों के द्वारा अनुभव भी साझा किया गया. मौके पर बैंक ऑफ इंडिया के महाप्रबंधक शुवेंदु बेहरा, जोनल मैनेजर अश्वनी मित्तल व उप जोनल मैनेजर निकुंज जैन, मुख्य प्रबंधक रणविजय सिन्हा, वरिष्ठ प्रबंधक रितेश आनंद उपस्थित थे.

बीओआइ ने दी एमएसएमइ उत्पादों व योजनाओं की जानकारी

बैंक ऑफ इंडिया, बोकारो जोन ने आश्वस्त किया कि बैंक भविष्य में भी उद्यमियों, कृषकों व आम ग्राहकों के सामाजिक-आर्थिक विकास में अग्रणी भूमिका निभाता रहेगा. जोनल मैनेजर अश्वनी मित्तल व उप जोनल मैनेजर निकुंज जैन ने बैंक ऑफ इंडिया द्वारा प्रदान की जा रही विभिन्न एमएसएमइ उत्पादों व योजनाओं का विस्तार से परिचय दिया. साथ ही इस आयोजन में जिले के लगभग 20 शाखा प्रबंधक, 100 से अधिक ग्राहक व चार्टर्ड अकाउंटेंट्स उपस्थित रहे. प्रतिभागियों ने बैंक द्वारा उपलब्ध करायी जा रही वित्तीय सेवाओं एवं उद्यमियों के लिए विशेष योजनाओं की सराहना की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Kumar Upadhyay

लेखक के बारे में

By Anand Kumar Upadhyay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola